रिपोर्ट - मोबीन मन्सुरी
कन्नौज में शिवसेना से चुनाव लड़ रहे शिवसेना प्रत्याशी आनन्द विक्रम सिंह
पर कई मुकदमें दर्ज है। शिवसेना प्रत्याशी का अपने बचाव मे साफ कहना है कि
यह कई मुकदमें गांव की राजनीति के कारण उनपर दर्ज किये गये है। हत्या
जैसे गम्भीर मामलों में घिरे शिवसेना प्रत्याशी को जनता किस नजरिये से
देखेगी यह तो जनता ही जान सकती है लेकिन एक बात तो साफ है कि राजनीति के
गलियारों में दागदार प्रत्याशियों की कमी नही है। एक तरफ कन्नौज लोकसभा
क्षेत्र से शिवसेना प्रत्याशी आनन्द विक्रम सिंह ने भाजपा और सपा-बसपा
गठबन्धन जैसी मजबूत पार्टियों को सीधी टक्कर देने के लिए ताल ठोक दी है, और
सही गलत चुनने का समय भी आ गया है।
29 अप्रैल को यहाॅ वोटिंग होनी है इस
दौरान दागी प्रत्याशियों के इतिहास को जनता तक उजागर होना बहुत जरूरी है।
भले ही इन मामलों में जाॅच हो चुकी हो लेकिन कहीं न कहीं ऐसे गम्भीर
अपराधों में प्रत्याशियों पर दर्ज होना जनता के बीच उनकी छवि को दागदार
बनाती है। जब इस सम्बन्ध में शिवसेना प्रत्याशी आनन्द विक्रम सिंह
से बात की गयी तो उन्होंने अपना अपराधिक इतिहास बताते हुए कहा कि मेरे ऊपर
बहुत से राजनीतिक मुकदमें दर्ज है। कुछ गांव की राजनीति की बजह से दर्ज
किये गये करीब मेरे ऊपर 7-8 मुकदमें दर्ज है। जिसमें 302 भी है 307 भी है।
कई फर्जी परिवारवाद के कोर्ट से 56 तीन के मुकदमें दर्ज कराये गये है। सभी
मुकदमों में विवेचना हो चुकी है। लेकिन मामले अभी भी लम्बित हैं।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।