प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में विश्व में बढ़े सरकार बनाने के संकल्प के साथ बड़ी संख्या में अपने समर्थक.. - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Wednesday, 3 April 2019

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में विश्व में बढ़े सरकार बनाने के संकल्प के साथ बड़ी संख्या में अपने समर्थक..

महेन्द्र मिश्रा ब्यूरो

माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में विश्व में बढ़े भारत के गौरव और लोककल्याण के कार्यो से प्रभावित होकर आज बससा-सपा और कांग्रेस के कई प्रमुख नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय के समक्ष पार्टी की सदस्यता लेने वाले नेताओं ने एक बार फिर मोदी सरकार बनाने के संकल्प के साथ बड़ी संख्या में अपने समर्थकों को लेकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय के समक्ष भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वालो में बहुजन समाज पार्टी से पूर्व सांसद सुरेश पासी (कौशाम्बी), तिलोई (अमेठी) से कांग्रेस के दो बार विधायक रहे डा0 मुस्लिम और 2014 में कन्नौज लोकसभा से बसपा के प्रत्याशी रहे निर्मल तिवारी सहित प्रसिद्ध वालीवुड ऐक्टर मुकेश त्यागी भाजपा परिवार में शामिल हुए।
 


 इसके साथ ही बसपा के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी चित्रकूट पं0 जगदीश प्रसाद गौतम, सपा के पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री देवरिया के नित्यानंद शर्मा, राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश महामंत्री राजीव चैधरी (बुलन्दशहर), पूर्व महासचिव बसपा रामनरेश भारती (सीतापुर), सपा से पूर्व ब्लाक प्रमुख कुसुम सिंह (प्रतापगढ़), कानपुर नगर निगम से बसपा पार्षद प्रदीप मिश्रा, सामाजिक कार्यकर्ता अनिल कपूर, समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता लक्ष्मी नारायण गांधी, सपा से धर्मेश शर्मा, बसपा से अलीगढ़ के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी रमेश पाण्डेय, बसपा के अलीगढ़ ब्राहृाम भाई चारा कमेटी के पूर्व जिला संयोजक पंडित शिव प्रकाश पालीवाल, जोनल काॅडीनेटर आगरा अलीगढ़ मण्डल बसपा अजय शील गौतम, कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष अलीगढ़ के शैलेन्द्र भारद्वाज, वरिष्ठ समाजसेवी अलीगढ़ के अमित उपाध्याय, राजीव उपाध्याय व आर्दश भारद्वाज, अखिल भारतीय कठेरिया समाज विकास मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष बिजेन्द्र कठेरिया (मैनपुरी) व वष्रिठ समाजसेवी गंगा शरण पाण्डेय देवरिया तथा प्रेमचद्र अग्निहोत्री (कानपुर) ने अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य व राज्यमंत्री मोहसिन रजा, प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ला, प्रदेश प्रवक्ता डा0 समीर सिंह, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी हिमांशु दुबे, प्रदेश मीडिया संपर्क प्रमुख डा0 तरूणकांत त्रिपाठी, प्रदेश मीडिया सहसंपर्क प्रमुख नवीन श्रीवास्तव आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।