उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा विरोधी दलों का लक्ष्य केवल मोदी जी को हटाना .. - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Wednesday, 3 April 2019

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा विरोधी दलों का लक्ष्य केवल मोदी जी को हटाना ..

महेन्द्र मिश्रा ब्यूरो

 आज भाजपा के स्टार प्रचारक और उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने श्रावस्ती में विजयलक्ष्मी किसान सम्मेलन को संबोधित किया। श्रावस्ती से भाजपा प्रत्याशी दद्दन मिश्र के पक्ष में जनमानस से वोटों देने की अपील भी की।  केशव प्रसाद ने कहा कि ये चुनाव केवल सांसद बनाने का चुनाव नहीं है बल्कि मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाने का चुनाव है केशव प्रसाद ने कहा कि विरोधी दलों का गठबंधन लक्ष्य विहीन गठबंधन है,केशव ने कहा कि विरोधी दलों का लक्ष्य केवल मोदी जी को हटाना है, विरोधी दलों का लक्ष्य गरीबी हटाना नही, भ्रष्टाचार को समाप्त करना नही, आतंकवाद का अंत करना नही, बेरोजगारी के खिलाफ जंग छेड़ना नहीं बल्कि सिर्फ मोदी जी को हटाओ, यही विपक्षियों का लक्ष्य है।
 


केशव प्रसाद जी ने कहा पूर्ववर्ती सरकारों के दौरान क्या होता था ये किसी से छिपा नही है देश में 8 करोड़ से भी अधिक लोग फर्जी नामों से बेईमानी पूर्वक गरीबों, किसानों, नौजवानों के हक का एक लाख करोड़ रुपए से भी अधिक का पैसा हड़प लेते थे। तमाम बेईमानों के नाम से वेतन जा रहा था, पेंशन जा रही थी, गैस सिलेंडर ब्लैक में जा रहे थे, सब्सिडी का पैसा जा रहा था, आवास का पैसा जा रहा था लेकिन जब जांच की गई तो पता चला कि सच्चाई में यह लोग सिर्फ कागज पर थे, वास्तव में नहीं थे। जिनके पास यह पैसा जा रहा था वही लोग नाराज हैं, वही गठबंधन कर रहे हैं तथा जनता को गुमराह कर रहे हैं, ऐसे लोगों के खिलाफ भाजपा की सरकार आने के बाद जांच की जाएगी। केशव प्रसाद ने कहा कि बहुत से अपराधी बेल पर घूम रहे हैं ऐसे लोगों को जेल में होना चाहिए। यदि मोदी जी प्रधानमंत्री बनते हैं तो ऐसे लोगों के खिलाफ जांच होगी और उन्हें जेल भेजा जाएगा। श्री केशव कहा कि 23 मई को जब श्री मोदी जी प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे तो शायद तिहाड़ जेल भी छोटी पड़ जाएगी और एक नई जेल बनवानी पड़े।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।