वाराणसी-सड़क दुर्घटना चाचा भतीजे की मौत, पुत्र गंभीर - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Tuesday, 9 April 2019

वाराणसी-सड़क दुर्घटना चाचा भतीजे की मौत, पुत्र गंभीर


ब्यूरो वाराणसी-कैलाश सिंह विकाश 

मीरजापुर शहर कोतवाली के पक्का पोखरा निवासी सत्य प्रकाश पांडेय उम्र 45 वर्ष, सजल पांडेय उम्र 20 वर्ष पुत्र सत्यप्रकाश व प्रिंस (भतीजा सत्यप्रकाश) तीनों एक ही परिवार के थे। इनका मूल निवास मिर्जापुर के पक्का पोखरा में है। वाराणसी से मिर्जापुर आते समय मिर्जामुराद में स्कार्पियो सवार तीनों को ट्रक ने रौंद दिया। जिससे सत्यप्रकाश व प्रिंस, चाचा भतीजा की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं मृत सत्यप्रकाश के पुत्र सजल गंभीर रूप से घायल हैं। जिसे वाराणसी के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है । जहॉ उसकी इलाज चल रही है। वहीं चाचा भतीजा के मौत व पुत्र के घायल होने की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।