ब्यूरो कानपुर रवि गुप्ता
शहर में मतदान के दौरान पुलिस और भाजपा
कार्यकर्ताओं के बीच सीधी भिड़ंत हो गई। बीजेपी से सीसामऊ विधानसभा से
चुनाव लड़ चुके भाजपा नेता सुरेश अवस्थी की कर्नलगंज सीओ जनार्दन दुबे से
पोलिंग एजेंट को मतदान केंद्र पर बैठने को लेकर जमकर कहासुनी हो गई। इस
दौरान भाजपा नेता ने सीओ जनार्दन दुबे को देख लेने की धमकी तक दे डाली। यह
सब शहर की मेयर प्रमिला पण्डे के सामने होता रहा और उन्होंने अपने
कार्यकर्ता को समझाना भी उचित नहीं समझा। मामला यही नहीं शांत हुआ भाजपा
नेता ने सीओ को चोर तक कह डाला और दो टूक कह दिया कि तू मुझे घूर मत, तू
मेरी हिट लिस्ट में है। कल के बाद तुझको देख लूंगा। घटना के बाद मेयर
प्रमिला पांडे ने बीच में पड़कर मामले को शांत कराया। आपको बता दें कि
मतदान की प्रक्रिया के दौरान कानपुर के परमट क्षेत्र में मतदान के दौरान
सीओ कोतवाली जनार्दन दुबे और सीसामऊ विधान सभा क्षेत्र से बीजेपी प्रत्याशी
रह चुके सुरेश अवस्थी से झड़प हुई । पोलिंग स्टेशन के अंदर बैठने की जिद
में अड़े थे बीजेपी कार्यकर्ता। वही घटना के बाद बीजेपी के प्रदेश मंत्री
सुरेश अवस्थी के खिलाफ सीओ कर्नलगंज ने ग्वालटोली थाने में पुलिस से
अभद्रता करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।