ब्यूरो कानपुर रवि गुप्ता
कानपुर में जहा एक तरफ आम जनता अपने मत को डालने के लिए उत्सुक दिखाई दे
रही थी तो वही प्रशासनिक अधिकारियो ने भी अपने अपने मतो को पोलिंग बूथ में
जाकर डाला। सुबह नौ बजे एसएसपी अनंत देव तिवारी अपना वोट डालने के लिए
हडसन स्कूल पहुंचे जहा उन्होंने वोट डाल कर लोकतंत्र का हिस्सा बने. वही
जिला निर्वाचन अधिकारी विजय विश्वास पंत भी अपनी पत्नी के साथ जे एन के
कालेज पहुंचे और अपना वोट दिया। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी विजय
विश्वास पंत ने मीडिया से बात करते हुए बताया की मतदान सकुशल संपन्न कराने
के लिए जिले में बीस हजार सुरक्षा कर्मियों की डियूटी लगाई गई है जो बखूबी
अपनी डियूटी का निर्वाह कर रहे है। मतदान के दौरान कही भी कोई दिक्कत नहीं
हुई है कही कही ईवीएम मशीन जरूर खराबी की सूचना मिली थी जिसे तत्काल सही
करा दिया गया है। शहर में सुबह सात बजे से मतदान शरू हुआ था।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।