ब्यूरो कानपुर रवि गुप्ता
लोकतंत्र के महापर्व पर पूर्व कोयला मंत्री प्रकाश जयसवाल ने
ओमपुरवा स्थित बूथ में जाकर अपना वोट डाला ।इस दौरान उन्होंने मीडिया से
बात करते हुए कहा की हमारी शहर के सभी नागरिकों से अपील है की वो घरो से
निकले और वोट डाले उन्होंने कहा कि लोकतंत्र का यह पर्व पाँच साल में आता
है इसमें अपने मतों को डाल कर देश मे अच्छी सरकार बनाये।वही उन्होंने कहा
कि इस बार हम जीत रहे है भारी बहुत से। हमारी सीधी टक्कर भाजापा से हैहम
जितने के बाद कानपुर का चर्तुमुखी विकाश करायेगे। इस दौरान कैबिनेट मंत्री
सतीश महाना ने भी अपना वोट हरजेन्द्र नगर पोलिंग बूथ में जाकर डाला और उसके
बाद मीडिया से बात करते हुए कहा की इस बार भी हमारी सरकार पूर्ण बहुत से आ
रही है। जब उनसे मीडिया ने सवाल किया की पचौरी को कौन टक्कर दे रहा है तो
उन्होंने यही कहा की भाजपा के सामने कोई नहीं है जो टक्कर दे। वही मेयर
प्रमिला पांडेय ने भी ग्वालटोली के हॉडसन स्कूल में जाकर पाना वोट डाला। इस
दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कह दिया की अबकी बार फिर से मोदी
सरकार है कोई नहीं है टक्कर में। वही कानपुर से लोकसभा प्रत्याशी सत्यदेव
पचौरी अपने काकादेव पोलिंग बूथ पर अपने पद का रूतबा दिखते हुए बगैर लाइन
में लगे ही अपने परिवार के साथ वोट डालने पहुंच गए इस दौरान लाइन में लगी
कुछ महिलाओ विरोध करते हुए कहा की मोदी जी तो लाइन में लग कर वोट डालते है
और उनके प्रत्याशी बगैर लाइन के। हलाकि वोट डालने के बाद मीडिया से पचौरी
मुख़ातिफ़ हुए और अपनी जीत का दावा करते हुए निकल गए।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।