ब्यूरो कानपुर रवि गुप्ता
सपोर्ट फाउंडेशनके तत्वाधान में अध्यक्ष ज्योति शुक्ला की
अध्यक्षता में निशुल्क हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया जानकारी देते हुए
अध्यक्ष ज्योति शुक्ला ने बताया कि सपोर्ट फाउण्डेशन के द्वारा फ्री हेल्थ
कैम्प समय-समय पर लगाया जाता है। इसी क्रम में आज जिसमें स्त्री रोग
विशेषज्ञ डॉ रश्मि सिंह और डा मिलन एमएस एवं डॉ परवेज अख्तर आंखों की जांच
मोतियाबिंद एवं मधुमेह एवं रक्तचाप विशेषज्ञों द्वारा जांच की गई। फ्री
हेल्थ कैंप गुरुद्वारा भाई बन्नो साहिब जीटी रोड कानपुर में आयोजित हुआ।
काफ़ी लोग अपना हेल्थ चेकअप कराने के लिए आए लगभग 148 लोगों ने हेल्थ कैंप
का लाभ उठाया फ्री हेल्थ कैंप का आयोजन उन गरीब लाचार लोगों के लिए है। जो
अपनी जांच व दवाइयां या उपचार नहीं करा पाते इस कैंप में मोतियाबिंद का
फ्री ऑपरेशन और जांच है। जो बाहर बहुत महंगी होती है और भी ऐसे अस्पतालों
से हमारा संपर्क हैं। जहां गरीबों का इलाज बहुत ही कम खर्च में किया जाएगा।
यही कोशिश है कि ज्यादा से ज्यादा लोग इस तरह के कैंप का लाभ उठाएं जो लोग
एक वक्त की रोटी भी खाना मुश्किल होता है। फिर वह अपना इलाज कहां से
करवाएंगे। इस तरह के कैंप का आयोजन लोगों को कराना चाहिए। ताकि जरूरतमंद को
इसका लाभ मिल सके। ज्योति शुक्ला ने बताया कि हमारी पूरी टीम सपोर्ट
फाउंडेशन की यही कोशिश है कि आगे आने वाले कल में हम दवाइयों का भी इंतजाम
कर सके और इन गरीब लाचार लोगों को दवाइयां भी मुफ्त दी जाए। मुख्य रुप से
उपस्थित ज्योति शुक्ला, मोह कम सिंह, शशि प्रभा सिंह, आदि लोग मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।