ब्यूरो कानपुर रवि गुप्ता
सामाजिक संस्था के द्वारा तिलक नगर स्थित अरे वाह रेस्टोरेंट में
बढ़ते कदम अवॉर्ड का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महापौर
प्रमिला पांडे रही। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रचलित कर महापौर प्रमिला
पांडे ने किया। तिलक नगर स्थित अरे वाह रेस्टॉरेंट में "बढ़ते कदम" अवार्ड
का आयोजन किया गया।विभिन्न क्षेत्रों से 25 ऐसे लोगों का सम्मान किया गया
जिन्होंने अपने कार्य द्वारा समाज की निस्वार्थ सेवा की है। कार्यक्रम को
संबोधित करते हुए महापौर प्रमिला पांडे ने कहा कि धरती पर पहले तो ईश्वर को
भगवान कहा जाता है जो हमें इस दुनिया में लाता है। और धरती का भगवान
डॉक्टर को कहते हैं। क्योंकि वह जीवन देता है। आज के समय में सभी डॉक्टर
भगवान का रूप नहीं होती लेकिन कहते हैं अच्छे लोगों की भी दुनिया में कमी
नहीं है। जिस का जीता जागता उदाहरण डॉ सोनिया दमेले है जो मरीजों को इस
दुनिया की खूबसूरती देखने के लिएउनकी आंखों को ठीक कहते हैं उनको आंखों की
रोशनी देती है। डॉ सोनिया दमेले के लिए डॉक्टरी ऐसा नहीं है। एक सेवा भाव
है। जिसके लिए वह निशुल्क कैम्प कार्यक्रम का आयोजन समय समय पर करती रहती
है। ऐसे लोगों का सम्मानजरुर होना चाहिए क्योंकि यह सम्मान के असली हकदार
होते हैं। फायर फेरी सलूशन और कविता मास्टर कुकरी क्लासेज रहे। इस
कार्यक्रम में कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महापौर प्रमिला पांडेय ने विभिन्न
क्षेत्रों में अभूतपूर्व कार्य करने वाले 25 लोगों को सम्मानित किया।
सम्मानित होने वालों में मुख्य रूप से डॉ सोनिया दमेले, नेत्र सर्जन, पद्म
शुक्ला, आभा द्विवेदी, कविता मिश्र आदि रही। कार्यक्रम का संचालन कविता सिह
और सरिता वहाब ने किया।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।