अगले हफ्ते आ सकता है ,Up Board 10th-12th Result,इन वेबसाइट देख सकते अपना ... - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Saturday, 20 April 2019

अगले हफ्ते आ सकता है ,Up Board 10th-12th Result,इन वेबसाइट देख सकते अपना ...

 
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद यानी यूपी बोर्ड का परीक्षा परिणाम अगले हफ्ते आने की उम्मीद है. बोर्ड के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार 10वीं और 12वीं कक्षा का रिजल्ट तैयार करने का काम पूरा होने वाला है. इसके बाद कुछ और औपचारिकताएं होंगी. इन सभी औपचारिकताओं के बाद रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा. रिजल्ट किस दिन आएगा, इस बारे में तारीख की घोषणा सोमवार को होने की उम्मीद है. हालांकि उम्मीद की जा रही है कि 23 से 30 अप्रैल के बीच जारी कर दिया जाएगा.आपको बता दें कि इस साल करीब 58 लाख छात्र-छात्राओं ने यूपी बोर्ड की परीक्षा में हिस्सा लिया था. यूपी बोर्ड की तरफ से कक्षा 10 की परीक्षाएं 7 फरवरी से 28 फरवरी 2019 के बीच हुई थीं. वहीं कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाएं 7 फरवरी से शुरू होकर 2 मार्च को संपन्न हुई थीं. लोकसभा चुनाव में शिक्षकों और अन्य स्टॉफ की ड्यूटी के कारण रिजल्ट में देरी हुई है. अगर आपको या आपके किसी परिचित को रिजल्ट देखना है तो यह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.upmsp.edu.in पर जारी किया जाएगा.


इन वेबसाइट देख सकते है रिजल्ट
- www.upmspresults.up.nic.in

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।