न्यूज़ डेस्क तहकीकात लखनऊ
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने
छठे चरण के मतदान में सहभागिता के लिए जनता का आभार व्यक्त किया। डाॅ.
पाण्डेय ने आज उत्तर प्रदेश में छठे चरण की 14 सीटों पर हुए मतदान पर अपनी
प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भाजपा सभी 14 सीटों पर भारी बहुमत से जीत रही
है। इस बार आजमगढ़ की जनता ने कमल खिला दिया है। भारत के इतिहास में सबसे
भव्य और दिव्य कुम्भ का आयोजन करने वाले प्रयागराज के आयोजन के लिए
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाने के लिए मतदान
कर अपनी कृतज्ञता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे चुनाव आगे बढ़ रहा है, वैसे ही भारतीय जनता
पार्टी का प्रदेश में 74 सीटे जीतने का लक्ष्य भी पूर्णता की ओर बढ़ रहा है।
डा0 पाण्डेय ने कहा कि हिन्दुस्तान के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी
को पुनः देश का प्रधानमंत्री बनाने के लिए दलित, वंचित, शोषित, पिछड़े,
गरीब, नौजवान, महिलाओं, किसानों सहित समाज के सभी वर्गो ने आज एक बार फिर
मोदी सरकार के संकल्प के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग किया।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि उत्तर प्रदेश मोदी जी को एक बार फिर
प्रधानमंत्री बनाने के लिए पूरी दृढ़ता के साथ आगे बढ़ा है और प्रदेश ने
जातिवादी राजनीति पर करारा प्रहार किया है। जनता ने मोदी जी के नेतृत्व में
अपनी आकांक्षाओं के अनुरूप आर्थिक और सामरिक रूप से शक्ति सम्पन्न भारत
निर्माण के लिए मतदान किया है। भाजपा की विजय यात्रा आगे बढ़ते हुए 23 मई को
फिर एक बार मोदी सरकार के संकल्प को साकार रूप देगी।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।