रिपोर्ट - अमित गौर
उरई जालौन कोतवाली क्षेत्र
के अंर्तगत ग्राम सहाव के तेजगति से आ रही बुलेरो के चालक ने बाइक में
टक्कर मार दी जिससे उस पर सवार दो लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये। जिनमें
से एक की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी जबकि दूसरे की उपचार के लिए ले जाते
समय रास्ते में मौत हो गयी।मिली जानकारी के अनुसार माधौगढ़ थाना क्षेत्र
के अंर्तगत ग्राम रूपापुरा निवासी अतर सिंह 40 वर्ष पुत्र जगराम अपने अन्य
साथी के साथ बाइक से सवार होकर गांव की ओर जा रहा था तभी रास्ते में जालौन
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सहाव के पास तेजगति से आ रही बुलेरो गाड़ी नम्बर
यू. पी. 92 एए-5376 के चालक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी जिससे बाइक
सवार दोनों लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर
पहुंची पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां युवक
की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने रिफर कर दिया है

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।