न्यूज़ डेस्क तहकीकात लखनऊ
हम विकास की राजनीति करेगे मोहनलालगंज की जनता का दिल जीतेगें श्री वर्मा ने मलिहाबाद, बी.के.टी. व सिधौली में रोड शो के दौरान आमजन से मुलाकात कर अपील की इस बार गठबंधन के सारे कार्यकर्ता व मोहनलालगंज की जनता एकजुट होकर गठबंधन के पक्ष मे वोट करें क्योकि भाजपा सरकार ने अपने कार्यकाल के दौरान गरीब, किसान व आम जनता के लिए कुछ नही किया, जनता ये जान गयी है कि अब नमो नमो जाने वाले है और जय भीम-जय भीम आने वाले है । विगत पांच वर्षाे के भाजपा सांसद के कार्यकाल में लोकसभा क्षेत्र मोहनलालगंज में विकास का पहिया ठप है। 2014 में जो वादे करके भाजपा सरकार सत्ता में आयी थी उसने एक भी वादा पूरा नही किया। श्री वर्मा ने रोड शो के दौरान किसानों, नौजवानो महिलाओं, से मुलाकात की रोड शो के दौरान जगह जगह लोग मौजूद रहे सी.एल. वर्मा ने हाथ जोडकर अपने समर्थन मे वोट मांगा और कहा हम विकास की राजनीति करेगे मोहनलालगंज की जनता का दिल जीतेगें श्री वर्मा ने रोड शो के दौरान सत्ता परिवर्तन की अपील की। उन्होने कहा लोग अब समझदार हो चुके है उन्हे मूलभूत सुविधाए चाहिए न की जात पात और धोखेे कि राजनीति, लोकसभा चुनाव के बाद देश में गठबंधन की सरकार बनेगी।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।