ब्यूरो कानपुर रवि गुप्ता
नौबस्ता थाना क्षेत्र के आवास विकास इलाके में देर रात पुलिस और
बदमाशो में मुठभेड़ हो गई। जिसके चलते बदमाश युसूफ अली के पैर में गोली लग
गई। इस दौरान युसूफ का साथी मौके से फरार हो गया।वही घायल बदमाश को पुलिस
ने मेडिकल के लिए भर्ती कराया जहा से उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने
बताया की देर रात पुलिस गश्त कर रही थी. तभी पुलिस की नजर एक एटीएम पर पड़ी
जहाँ पुलिस ने दो संदिग्ध लोगों को देखा,और जब पुलिस ने बुलाया तो वह
पुलिस को देख कर भागने लगे इस दौरान एक बदमाशो ने पुलिस पर फायरिंग कर
दी।जिसपर जवाबी कार्यवाही करते हुए बाबूपुरवा के रहने वाला युसूफ अली के
पैर में गोली मारी। जिससे वो बुरी तरह से घायल हो कर जमीन पर गिर गया।जिसे
पुलिस ने हिरासत में लेते हुए मेडिकल के लिए भेजा और उसके बाद उसे जेल भेज
दिया है। पकड़े गए अपराधी यूसुफ अली के पास से अवैध असलहा,कारतूस और लोहे की
रॉड भी बरामद हुई है. वही युसूफ का आपराधिक इतिहास भी है

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।