न्यूज़ डेस्क तहकीकात लखनऊ
गंगा को साफ करने के लिए गंदे नालों का पानी पूरी तरह से बंद कर दिया गया
है। गंगा के किनारे बसे गांवों में शौचालय उपलब्ध कराए जा रहे हैं। अब गंगा
को स्वच्छ और निर्मल बनाया जा रहा है। मोदी जी ने गंगा को साफ करने का जो
प्रण लिया है वह उसे जी जान से पूरा करने में जुटे हैं। यह बात भाजपा
प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने सैयदराजा के
खरखोलिया, हिगतुरगढ़, नौघरा, नरौली, तिलमोकरम, नगवां, सकरारी, रमरजाय,
नेगुरा, रसूलपुर और धानापुर में जनचैपाल के दौरान लोगों को बताई। जगह-जगह
पर सभाएं करते हुए उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि आप लोग हर काम छोड़ कर
पहले वोट देने जरूर जाइएगा। गंगा के किनारे के गांवों में सभाएं करते हुए उन्होंने कहा कि आप लोगों के
सामने जो भी समस्याएं हैं उनको दूर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 80 फीट
ऊंची निषादराज की मूर्ति बनने जा रही है। आने वाले समय में यहां पर गंगा
की कटान को बंद कर दिया जाएगा। डा0 महेंद्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि वोट कटवा
लोगों से सावधान रहिए, हमारे साथ में सभी पिछड़ी जातियां है। निषाद पार्टी
का हम लोगों को साथ मिला है और संजय निषाद के बेटे प्रवीण निषाद को हमारी
पार्टी ने प्रत्याशी भी बनाया है।
संत कबीर नगर की सीट से वह चुनाव लड़ रहे
हैं और वह चुनाव जीतकर आ रहे हैं। डा0 पाण्डेय ने कहा कि दो प्रबल विरोधी दल भ्रष्टाचार से बचने के लिए एक हो
गये है, जनता इन्हें करारा जबाव देगी। सपा और बसपा की सरकारें प्रदेश में
लूट के अड्डो के रूप में याद की जाती है। उन्होंने कहा कि दरकी हुई
राजनीतिक जमीन सहेजने के लिए रोजा इफ्तार में टोपियां बदलने वाले सपा-बसपा व
कांग्रेस के लोग मंदिरों की घंटियां बजा रहे है। डा0 पाण्डेय कहा कि सेना
ने बालाकोट पर हमला किया तो यहां अखिलेश, मायावती और राहुल गांधी बेचैन हो
उठे।उन्होंने कहा कि कांग्रेस 60 वर्षों तक गरीबी हटाओं का नारा देती रही।
लेकिन गरीब और गरीब होता चला गया और नेहरू-गांधी परिवार और अमीर होता चला
गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज विकास के सिम्बल के रूप में जाने जाते
है, जो गरीबो की आर्थिक उन्नति के साथ सामाजिक उत्थान के काम में भी लगे
है। भाजपा अपने दो मजबूत स्तम्भ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी और
राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की विकास की नीतियों के दम पर भारत का
निरंतर विकास कर रही है।डा0 पाण्डेय ने कहा कि सपा का लूट, फिरौती, सत्ता संरक्षित अपराध, अबैध
कब्जे और अवैध खनन ही इतिहास रहा है। अखिलेश यादव ने जैसे काम किए वह किसी
पाप से कम नहीं है। मायावती जी को दलित और गरीब प्रिय नहीं है बल्कि उन्हें
दौलत प्रिय है और मोदी जी को गरीब प्रिय है जिनके पैर धुलकर वह उनकी सेवा
कर रहे है।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।