न्यूज़ डेस्क तहकीकात लखनऊ
बहुजन समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती जी,
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश
यादव, ने महागठबन्धन के प्रत्याशी मऊ से अतुल राय और देवरिया से विनोद कुमार जायसवाल के पक्ष में जिला मऊ तथा देवरिया में आयोजित संयुक्त
जनसभाओं को संबोधित किया। महाराजगंज से प्रत्याशी कुंवर अखिलेश प्रताप सिंह
के समर्थन में एक रैली मे अखिलेश यादव ने चुनावी सभा कर उन्हें
जिताने का आग्रह किया। मायावती जी ने कहा कि
कांग्रेस के लंबे समय तक देश और अन्य प्रदेशों की सरकारो में जनता का कोई
भला नही हुआ। भाजपा की केन्द्र की जनविरोधी नीतियां उसेे सत्ता से बाहर ले
जायेगी। भाजपा ने अच्छे दिन के वादे पूरे नही किये। भाजपा की नाटकबाजी अब
काम नही आयेगी। कांग्रेस और भाजपा की सरकारों ने पदोन्नति में आरक्षण को
निष्प्रभावी बना दिया है। भाजपा और कांग्रेस सरकारों द्वारा निजी क्षेत्रों
की संस्थाओं को मौका दिया जा रहा है जिससे आरक्षण का लाभ लगातार कम हो रहा
है। भाजपा सरकार ने सच्चर कमेटी पर भी ध्यान नही दिया जिसके कारण मुस्लिम
धार्मिक अल्पसंख्यकों का उत्थान और विकास रूक गया है। अपर कास्ट में गरीब
लोगों की हालत ठीक नहीं है। नोटबंदी और जीएसटी बिना तैयारी के लागू होने से
व्यापारी वर्ग दुःखी हैं। भाजपा सरकार में देश की सीमांए सुरक्षित नही है।
जवानों के शहीद होने की संख्या बढ़ गयी है। यह दुखद है कि इसे भी भाजपा
भुनाने में लगी है। मायावती जी ने कहा कि भाजपा
चुनाव जीतने के लिए साम-दाम-दण्ड-भेद अपना रही है। इससे सावधान रहना जरूरी
हैै। भाजपा के लोग बसपा को बदनाम कर रहे है। बसपा महिलाओं का पूरा सम्मान
करती है। लेकिन भाजपा सत्ता का दुरूपयोग कर बसपा के प्रत्याशी को परेशान कर
रही है। श्री नरेन्द्र मोदी की भाजपा सरकार विदा हो रही है। इसलिए
प्रधानमंत्री जी अपने आप को अति पिछड़ा बता रहे हैं जबकि वे जन्मजात पिछड़े
नही है समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष
अखिलेश यादव ने कहा कि इस बार चुनाव का अलग रंग दिख रहा है। हर तरफ लाल,
हरा, नीले रंग का असर दिख रहा है।
प्रदेश के मतदाताओं को भाजपा की केन्द्र सरकार के 5 वर्ष और राज्य सरकार के 2 वर्ष का कुल मिलाकर 7 वर्ष के कामकाज
का हिसाब-किताब लेना होगा। भाजपा ने जो वादे किये थे उनको भुला दिया। जो
सपने दिखाए थे उनकी बात नहीं करते है। अच्छे दिनों के वादों को क्या हुआ?
भाजपा के राज में देश कई मामलो में पिछड़ गया है। देश पर पहले 35 लाख करोड़
कर्ज था अब 70 लाख करोड़ कर्ज हो गया है।श्री यादव ने कहा
कि भाजपा ने गरीबो, पिछड़ो, दलितो का बहुत नुकसान किया। उनके कार्यकाल में
गरीबोें पर 30 हजार मुकदमे और लग गए। प्रत्याशी के खिलाफ झूठे मुकदमे लगाकर
परेशान किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था बिगड़ी हुई है।
समाजवादी सरकार ने यूपी डायल 100 नं0 सेवा शुरू की थी जिसमें फोन आते ही
चंद मिनटो में पुलिस घटना स्थल पर पहुंचती और पीड़ित को राहत देती। इसे
भाजपा ने बर्वाद कर निक्रिष्य बना दिया। अब जिला पंचायत का चुनाव जीतने के
लिए भी हिंसा हो रही है। अखिलेश यादव ने कहा कि
किसानो को भरोसा दिया गया था कि उन्हें फसल की लागत का ड््योढ़ा मूल्य
मिलेगा, नौजवानो को 2 करोड़ प्रति वर्ष नौकरी दी जाएगी, लोगों के खाते में
15 लाख रूपए आएगें। सब वादे झूठे साबित हुए। नोटबंदी से कोई फायदा नहीं
हुआ। जीएसटी ने व्यापार चैपट कर दिया, तमाम उद्योगपति देश छोड़कर विदेश भाग
गए। ऐसे में देश में खुशहाली कैसे आएगी? चायवाला चैकीदार बन गया है उसकी
चैकी छीन लेनी है,साथ ही ठोको नीति चलाने वाली राज्य सरकार को भी सत्ता से
बेदखल करना है। गठबन्धन जब नया प्रधानमंत्री चुनेगा तभी नया भारत बनेगा।अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा नेतृृत्व
गठबन्धन से घबराया है । सपा-बसपा-रालोद का गठबन्धन सामाजिक न्याय, गरीबों
और किसानों का गठबन्धन है। अब सातवें चरण का चुनाव है। अब तक के चुनाव में
जनता भाजपा का सफाया कर चुकी है। अगले चरण में भाजपा का पूरी तरह से सफाया
हो जाएगा। उन्होने कहा मोदी के गलत फैसलों से देश तबाह हो गया। उनकी
नीतियां पूरी तरह फेल हो गई है। करोड़ो लोग बेरोजगार हो गए है। श्री यादव ने कहा कि देश का लोकतंत्र और संविधान बचाने का यह चुनाव
है। भाजपा सरकार ने लोगो का हक छीना है। भाजपा के नेताओ में बहुत अहंकार हो
गया है। सत्ता मिलने के बाद लोगों को जाति और वर्ग के नाम पर अपमानित करना
शुरू कर दिया है। समाजवादी सरकार ने एक्सप्रेस वे बनवाया, समाजवादी पेंशन
दी। अब जो नया प्रधानमंत्री बनेगा वह संविधान की रक्षा करेगा और लोगो को
सुरक्षा देगा।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।