न्यूज़ डेस्क तहकीकात लखनऊ
भारत रत्न-पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि ‘बलिदान
दिवस’ के अवसर पर आज उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का
आयोजन कर उनके बताये रास्ते पर चलने और संघर्ष के रास्ते कांग्रेस को मजबूत
बनाने का संकल्प लेते हुए कांग्रेसजनों द्वारा स्व0 राजीव गांधी जी को
भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गयी।प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता पंकज
तिवारी ने बताया कि राजीव जी की पुण्यतिथि के अवसर पर सर्वप्रथम प्रातः
कालीदास मार्ग चैराहे पर स्थित स्व0 राजीव जी की प्रतिमा पर सैंकड़ों
कांग्रेसजनों द्वारा पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी, तदुपरान्त
माल एवेन्यू चैराहे पर स्थित स्व0 राजीव जी की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन
अर्पित किया गया। श्री त्रिपाठी ने बताया कि इसके उपरान्त प्रदेश
कांग्रेस मुख्यालय पर पूर्व विधायक सतीश अजमानी जी की अध्यक्षता में
आयोजित विचार गोष्ठी में वरिष्ठ नेताओं ने स्व0 राजीव गांधी जी के
व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किये।
गोष्ठी का संचालन प्रदेश कांगे्रस के महामंत्री हनुमान त्रिपाठी ने
किया।इस मौके पर गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश कांग्रेस के
महामंत्री एवं संगठन प्रभारी श्री सतीश अजमानी पूर्व विधायक ने राजीव जी की
महान सोच, सरल एवं मृदुभाषी व्यक्तित्व पर चर्चा की एवं राजीव जी के साथ
अपनी तमाम मुलाकातों का जिक्र करते हुए भावुक हो गये, जब उस समय राजीव जी
ने दिल्ली बुलाकर उन्हें एक इलेक्ट्रानिक घड़ी भेंट की थी जो काफी समय बाद
बन्द हो गयी तो घर वालों ने उसे हटाने के लिए कहा तो श्री अजमानी जी ने कहा
कि यह घड़ी राजीव जी की अमिट प्रेम की स्मृति है इसे हम जीते जी कभी नहीं
हटा सकते। उन्होने कहा कि राजीव जी में देश के विकास, 21वीं सदी में ले
जाने का सपना और आम जनता के प्रति उनके मन में जो सरोकार थे उसी का नतीजा
है कि आज देश विश्व पटल पर स्थापित है। कुछ छद्म सोच वाली ताकतें कांग्रेस
के महान नेताओं द्वारा देश के लिए किये गये अतुलनीय योगदान को नकारने का
कुत्सित प्रयास कर रहे हैं जिसमें वह कभी भी सफल नहीं होंगे।
प्रदेश
कांग्रेस अनुशासन समिति के चेयरमैन एवं पूर्व मंत्री राजबहादुर ने कहा
कि राजीव जी में सबको साथ लेकर चलने की जो अद्भुत क्षमता थी और बहुत जल्द
सीखने की जिज्ञासा थी उसी के चलते हमारे देश में आधुनिक तकनीक आयी और हमारा
देश विश्व के विकसित देशों के सामने खड़ा हुआ। उन्होने कहा कि राजीव जी ने
पूरी दुनिया को यह बताया कि किस प्रकार देश को विकसित और समृद्ध बनाया जा
सकता है।श्री तिवारी ने बताया कि इस मौके पर पूर्व मंत्री आर0के0
चैधरी ने स्व0 राजीव गांधी जी को भावपूर्ण श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए
आधुनिक भारत का महानायक बताया और कहा कि हम सभी कांग्रेसजनों को कांग्रेस
के गौरव शाली इतिहास को सदैव मन में रखने की आवश्यकता है और संघर्ष का
रास्ता अख्तियार करना होगा और अपने महान नेताओं के त्याग, बलिदान, देश सेवा
और उनके द्वारा किये गये योगदान को जन-जन तक पहुंचाना होगा और अपनी इस
महान विरासत को अगली पीढ़ी को बताने की आवश्यकता है ताकि नई पीढ़ी इसे
आत्मसात कर सके। इस मौके पर पूर्व विधायक श्यामकिशोर शुक्ल, पूर्व
एमएलसी सिराज मेंहदी, पूर्व विधायक विनोद चैधरी, डाॅ0 आर0पी0
त्रिपाठी, द्विजेन्द्र त्रिपाठी, राजीव बख्शी, सुबोध
श्रीवास्तव, ओंकारनाथ सिंह, बृजेन्द्र कुमार सिंह, डाॅ0 मंजू
दीक्षित, कमल किशोर आनन्द, तारिक सिद्दीकी आदि वरिष्ठ नेताओं ने
स्व0 राजीव गांधी जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए
श्रद्धासुमन अर्पित किया।श्री तिवारी ने बताया कि इस मौके पर प्रमुख
रूप से प्रीति एम0 शाह, अमरनाथ अग्रवाल, डाॅ0 अनूप पटेल, रफत फातिमा, शहर अध्यक्ष बोधलाल शुक्ला एड., विजय
बहादुर, अरशी रजा, संजय सिंह, डा0 जियाराम वर्मा, प्रदीप
कनौजिया, अंजुम खान, सरलेस रावत, अयूब सिद्दीकी, सोनिया लारी, तहजीब आलम आदि सैंकड़ों की संख्या में कांग्रेसजन
मौजूद रहे।श्री
तिवारी ने बताया कि इस मौके पर सेवादल द्वारा माल एवेन्यू चैराहे पर
माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की गयी। इसके उपरान्त परम्परागत तरीके से
प्रतिमा को गार्ड आफ आनर दिया गया। इस मौके पर प्रमुख रूप से राजेश
सिंह काली, प्रभाकर मिश्रा, सुशील तिवारी सोनू पंडित,
राजमणि शुक्ला, मो0 अनीस, मो0 उमर, मो0 जहीर, रमेश गुप्ता, रवि
विश्वकर्मा, राकेश तिवारी, विनोद श्रीवास्तव, अरूणेश कुमार, राम किशोर, मो0 शहाबुद्दीन आदि सेवादल के पदाधिकारी मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।