तहकीकात न्यूज़ डेस्क लखनऊ
पुलिस अधीक्षक बस्ती पंकज कुमार के निर्देश के क्रम में जनपद बस्ती में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती पंकज के निकट पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी सदर आलोक सिंह के नेतृत्व में सर्वेश राय थानाध्यक्ष पुरानी बस्ती मय टीम द्वारा आज दिनांक 24.05.2019 को समय 11.00 बजे रेलवे स्टेशन बस्ती गेट नं0 2 से एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
अभियुक्त का विवरण चन्द्रप्रकाश पुत्र गोरख प्रसाद निवासी नैनसर थाना पीपीगंज जनपद गोरखपुर । बरामदगी का विवरण चोरी गया रिवाल्बर लाईसेन्सी एक अद्द 0.32 बोर। कारतूस 03 अद्द 0.32 बोर। पीली धातु के जेवरात कुल वजन 30.09 ग्राम। सफेद धातु के जेवरात कुल वजन 52.56 ग्राम । एक बैग , साडी एवं श्रृगांर के सामान। आला नकब हथौडी एक अद्द।
घटना का संक्षिप्त विवरण दिनांक 22.05.2019 को राजेश यादव पुत्र रामाश्रय यादव निवासी तुलसी ओझा थाना हरपुर बुदहट जनपद गोरखपुर जो वर्तमान में आर0पी0एफ0 में आरक्षी के पद पर रे0सु0ब0 पोस्ट बस्ती रेलवे स्टेशन पर नियुक्त है, ने लिखित सूचना दिया कि वह रेलवे कालोनी माल गोदाम निकट निर्मलीकुण्ड थाना पुरानी बस्ती में बने सरकारी आवास में रहते है, तथा अवकाश में घर गये थें। दिनांक 22.05.2019 को प्रातः पडोसियों से सूचना मिली की में आवास में ताला तोडकर चोरी हो गयी है। इस सूचना पर मै वापस आकर देखा कि मेरे आवास का ताला तोडकर मेरा लाइसेन्सी रिवाल्वर एवं मेरे पत्नी के जेवरात आदि की चोरी हो गयी है। इस सूचना पर थाना पुरानी बस्ती पर मु0अ0सं0 106/2019 धारा 457/380 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत कर विवेचना थानाध्यक्ष पुरानी बस्ती द्वारा प्रारम्भ की गयी। उक्त घटना का सफल अनावरण करते हुए घटना में संलिप्त अभियुक्त की गिर0 एवं बरामदगी आज दिनांक 24.05.2019 को की गयी है ।
पूछताछ का विवरण अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि वह उसी रेलवे कालोनी में राजेश यादव (वादी मुकदमा) के आवास के सामने वाले आवास में रहता है। दिनांक 22 -05-2019 की रात्रि में करीब 2 से 3 बजे के मध्य में इनके आवास का ताला तोडकर लाईसेन्सी रिवाल्वर व जेवरात एवं सामान को चुराया था, तथा सुबह स्वयं सभी को अनजान बनकर चोरी होनी की सूचना दी ।
उक्त अभियुक्त को अन्तर्गत धारा 457/380/411 भादवि व 3/25 शस्त्र अधिनियम गिर0 कर सफल अनावरण किया गया ।
घटना का अनावरण एवं गिरफ्तारी करने वाली टीम का विवरण- सर्वेश राय, थानाध्यक्ष पुरानी बस्ती। उ0नि0 राम बशिष्ठ थाना पुरानी बस्ती। कां0 रणविजय वर्मा ,कां0 रामरतन तिवारी थाना पुरानी बस्ती। उ0नि0 रे0सु0बल योगेन्द्र प्रताप सिंह पोस्ट रेलवे स्टेशन बस्ती। कां0 रे0सु0बल शेर बहादुर प्रजापति पोस्ट रेलवे स्टेशन बस्ती।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।