गुजरात में सूरत के तक्षशिला कॉम्पलेक्स में शुक्रवार को भीषण आग - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Friday, 24 May 2019

गुजरात में सूरत के तक्षशिला कॉम्पलेक्स में शुक्रवार को भीषण आग


तहकीकात न्यूज़ डेस्क लखनऊ 

गुजरात में  सूरत के तक्षशिला कॉम्पलेक्स में शुक्रवार को भीषण आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि इसमें झुलसने से 15 लोगों की मौत हो गई है। आग लगने के बाद हालात ऐसे बन गए की लोगों को इस चार मंजिला इमारत से कूदकर अपनी जान बचानी पड़ी। आग को बुझाने के लिए दमकल की 18 गांडिया और दमकल विभाग के 50 कर्मचारी मौके पर पहुंचे। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है। लेकिन अभी भी कई लोगों के इमारत में फंसे होने की बात कही जा रही है।

इस हादसे में घायल हुए 10 लोगों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक इस कॉम्पलेक्स में कोचिंग सेंटर चलाया जा रहा था। वहां पढ़ने वाले बच्चे इस आग की चपेट में आ गए जिससे 6 बच्चों की मौत हुई है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हादसे पर ट्वीट कर कहा कि सूरत में आग की त्रासदी से बहुत पीड़ा हुई। मेरे सहानभूति इस हादसे में प्रभावित हुए लोगों के परिवारों के साथ हैं। प्रधानमंत्री ने घायलों के जल्दी ठीक होने की कामना की। प्रधानमंत्री ने गुजरात सरकार और स्थानीय अधिकारियों से प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए भी कहा है।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।