ब्यूरो कानपुर रवि गुप्ता
कानपुर नगर, जेके काॅलोनी जाजमऊ स्थित आॅर्थो एंड स्पाइन केयर सेंटर में
विशाल निःशुल्क अस्थि रोग शिविर का आयोजन किया गया जिसमें सौ से अधिक लोगो
ने लाभ उठाया। मरीजों की जांच करने के साथ उन्हे उचित परामर्श दिया गया।
शरीर में कैल्शियम की कमी के कारण कई रोग उत्पन्न होते है और समय रहते यदि
इसका इलाज न हो तो परिणाम भी गंभीर हो सकते है। शरीर में कैल्शियम की
मात्रा की जांच करने के लिए एक निःषुल्क असिथ रोग शिविर का आयोजन आर्थो एंड
स्पाइन केयर सेंटर जेके काॅलोनी में किया गया, जिसमें हड्डियों में
कैल्षियम की मात्रा की निःषुल्क जांच शहर के प्रसिद्ध आॅर्थाेपेडिक सर्जन
डाॅ0 गौरव गुप्ता द्वारा की गयी साथ ही मरीजों को उचित परामर्श दिया गया।
इस अवसर पर डा0 गौरव गुप्ता ने कहा कि शरीर में कैल्शियम की कम मात्रा कई
प्रकार के अवरोध उत्पन्न करता है। आज के अनियमित खान-पान के कारण शरीर केा
आवश्यकतानुसार कैल्शियम प्राप्त नही हो रहा है। कैल्शियम की कमी हर उम्र
में होती है और समय रहते इसकी जांच व इलाज जरूरी है ताकि इससे जुडे अन्य
रोग का प्रभाव शरीर पर न बढ सके। उन्होने बताया कि आज कैंप में 122 मरीजों
की जांच के साथ उन्हे उचित परार्मश दिया गया है। इस अवसर पर हरिओम शर्मा,
आकाश सिंह, श्रवण कुमार, अस्तित्व मिश्रा, सुधीर, राहुल यादव, मयंक गुप्ता
आदि उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।