कानपुर - व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन किया गया - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Saturday, 18 May 2019

कानपुर - व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन किया गया



 ब्यूरो कानपुर रवि गुप्ता

महिलाओं में पाई जाने वाली स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को लेकर काग्स द्वारा शनिवार को एक होटल में सीएमई का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एम्स नई दिल्ली से आए डॉ जे बी शर्मा ने महिलाओं में पाई जाने वाली ज्वलंत समस्याओं पर व्याख्यान दिए। कार्यक्रम का शुभारंभ काग्स की अध्यक्षा कर रही डॉक्टर नीलम मिश्रा ने दीप प्रज्वलित कर किया जेबी शर्मा ने प्रोजेक्टर के माध्यम से महिलाओं को बताया कि यूरो गायनेक सर्जरी से नॉर्मल डिलीवरी के बाद या उम्र के साथ महिलाओं में जननांगों एवं मुद्रा की ढीलेपन की शिकायत को दूर किया जा सकता है इस सर्जरी के माध्यम से महिलाओं की जीवनशैली को उच्च किया जा सकता है साथ ही उन्होंने प्री मैच्योर डिलीवरी केस प्रकाश डाला जहां उन्होंने पूर्व प्रसव की रोकथाम और उससे होने वाली जटिलताओं से बचाव को भी दर्शाया इस दौरान स्त्री विशेषज्ञ ने अपने अनुभव साझा किए उन्होंने बताया कि आजकल काफी संख्या महिलाओं की टीबी की बीमारी की शिकायत होती है जो उन्हें पता नहीं चल पाती और यह बीमारी बड़ा रूप ले लेती है  है इससे बचाव के भी उन्होंने टिप्स दिए और कहा की यदि नवीनतम विधियों द्वारा सही डायग्नोसिस मिल जाये तो यह बीमारी दूर की जा सकती है।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।