न्यूज़ डेस्क तहकीकात लखनऊ
इन दलों के इतने उम्मीदवार हैं मैदान में
जिन सीटों पर होना है मतदान वहां रहेगा अवकाश
सीईओ ने बताया कि जिन सीटों के लिए मतदान होना है उनसे संबंधित 16 जिलों में 12 मई (रविवार) को सार्वजनिक अवकाश रहेगा। सरकारी कार्यालय, कारखाने, वाणिज्य अधिष्ठान और दुकानें बंद रहेंगी।
कुल 2.57 करोड़ मतदाता 177 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। 14 सीटों के लिए 16 जिलों में सुबह 7 से शाम 6 बजे तक वोट डाले जाएंगे।छठें चरण में जिन सीटों के लिए मतदान होना है उनमें उनमें सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, फूलपुर, इलाहाबाद, अंबेडकरनगर, श्रावस्ती, डुमरियागंज, बस्ती, संतकबीरनगर, लालगंज, आजमगढ़, जौनपुर, मछलीशहर और भदोही शामिल हैं। मतदान के लिए पोलिंग पार्टियां शनिवार को रवाना कर दी गई हैं। चुनाव आयोग ने स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। आयोग के प्रेक्षकों के साथ-साथ जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट भी मतदान पर नजर रखेंगे।मुख्य निर्वाचन अधिकारी एल. वेंकटेश्वर लू ने दावा किया कि छठे चरण के मतदान के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैँ। शाम तक मतदान केंद्रों पर पोलिंग पार्टियां पहुंच गई हैं। संवेदनशील एवं अति संवेदनशील मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।उन्होंने बताया कि छठे चरण में कुल 4995 संवेदनशील मतदान केंद्र चिह्नित किए गए हैं। इन मतदान केंद्रों पर सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अर्द्धसैनिक बलों के सशस्त्र जवान तैनात किए गए हैं। साथ ही 2402 बूथों पर डिजिटल कैमरे लगाए गए हैं जबकि 1883 केंद्रों पर वीडियो कैमरे लगाए गए हैं। 2947 बूथों की वेब कास्टिंग की जाएगी।
इन दलों के इतने उम्मीदवार हैं मैदान में
14 सीटों पर 35,544 ईवीएम बैलेट यूनिट, 33,356 कंट्रोल यूनिट और 35,647 वीवीपैट मशीनें लगाई गई हैं। 177 उम्मीदवारों में 13 महिला हैं। छठे चरण में भाजपा के 14, कांग्रेस के 11, बसपा के 11, समाजवादी पार्टी के 3, सीपीआई के 3 उम्मीदवार हैं जबकि बाकी प्रत्याशी निर्दलीय या अन्य दलों के हैं।मतदान के दौरान सुरक्षा के कड़े प्रबंध अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ब्रह्म देव राम तिवारी ने बताया कि मतदान के दौरान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। मतदान की निगरानी के लिए 2088 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 262 जोनल मजिस्ट्रेट और 607 स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए हैं।14 सामान्य प्रेक्षक, 8 पुलिस प्रेक्षक, 14 व्यय प्रेक्षक और 73 सहायक व्यय प्रेक्षकों की तैनाती की गई है। इनके अलावा 2642 माइक्रो प्रेक्षक भी तैनात किए गए हैं। आचार संहिता का पालन कराने व मतदान पर नजर रखने के लिए एमसीसी टीम, स्टेटिक्स सर्विलांस टीम और फ्लाइंग स्क्वायड टीम बनाई गई है।
जिन सीटों पर होना है मतदान वहां रहेगा अवकाश
सीईओ ने बताया कि जिन सीटों के लिए मतदान होना है उनसे संबंधित 16 जिलों में 12 मई (रविवार) को सार्वजनिक अवकाश रहेगा। सरकारी कार्यालय, कारखाने, वाणिज्य अधिष्ठान और दुकानें बंद रहेंगी।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।