तहकीकात न्यूज़ डेस्क
लोकसभा चुनावों के छठे चरण के 59 सीटों के लिए सात राज्यों में वोटिंग शुरू हो गई है। 59 सीटों पर 10.17 करोड़ से अधिक मतदाता आज ईवीएम का बटन दबाकर 979 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। इसके साथ ही 483 सीटों पर चुनाव पूरा हो जाएगा। छठे चरण में चार पूर्व मुख्यमंत्री और कुछ केंद्रीय मंत्रियों समेत कई दिग्गजों की साख दांव पर है।
उत्तर प्रदेश में लोकसभा संसदीय क्षेत्र के 14 सीटों पर आज रहा हो मतदान कुल 2.57 करोड़ मतदाता 177 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। 14 सीटों के लिए 16 जिलों में सुबह 7 से शाम 6 बजे तक वोट डाले जा रहें हैं
छठें चरण में जिन सीटों के लिए उत्तर प्रदेश में मतदान होना है उनमें उनमें सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, फूलपुर, इलाहाबाद, अंबेडकरनगर, श्रावस्ती, डुमरियागंज, बस्ती, संतकबीरनगर, लालगंज, आजमगढ़, जौनपुर, मछलीशहर और भदोही शामिल हैं। मतदान के लिए पोलिंग पार्टियां शनिवार को रवाना कर दी गई हैं। चुनाव आयोग ने स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।