हमारे 15 जवान शहीद हुए हैं, बदले में 100 नक्सली और 100 आतंकवादी ढेर होंगे - योगी आदित्यनाथ - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Wednesday, 1 May 2019

हमारे 15 जवान शहीद हुए हैं, बदले में 100 नक्सली और 100 आतंकवादी ढेर होंगे - योगी आदित्यनाथ

न्यूज़ डेस्क तहकीकात लखनऊ
 
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को अयोध्या, बस्ती, संत कबीर नगर, डुमरियागंज और सीतापुर में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने इस दौरान बीजेपी प्रत्याशियों के समर्थन में वोट देने की अपील की। उन्होंने महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में हुए नक्सली हमले में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि भी दी। योगी जी ने कहा कि यह लड़ाई पूरे देश की लड़ाई है और वीर जवानों के साथ 130 करोड़ देशवासी खड़े हैं। हमारे 15 जवान शहीद हुए हैं तो बदले में 100 नक्सली और 100 आतंकवादी ढेर होंगे। सीएम योगी ने अलग-अलग मंचों से विपक्ष पर ताबड़तोड़ वार भी किए।बस्ती में जनसभा को सम्बोधित करते हुए योगी जी ने कहा कि लोकसभा चुनाव के चार चरण सम्पन्न होने के बाद पूरे देश में ‘फिर एक बार मोदी सरकार’ के नारे की गूंज है। 55 वर्षों तक कांग्रेस ने शासन किया और देश के सम्मान को गिराया। देश की आंतरिक और बाह्य सुरक्षा सुदृढ़ करने की जगह देश की सीमाओं को असुरक्षित किया। कांग्रेस सपा-बसपा ने देश में गरीब कल्याणकारी योजनाओं का लाभ देने के बजाय गरीबों के हक पर डकैती डालते हुए जातिवाद का जहर घोलते रहे।अयोध्या में जनसभा को संबोधन करते हुए योगी जी ने सिलसिलेवार सरकार की उपलब्धियों और विकास कार्यों को गिनाया।
 
 
 उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने गरीबों को मुफ्त इलाज, गैस सिलेंडर, आवास, शौचालय आदि मुहैया कराया जिसके परिणामस्वरूप लोगों के जीवन में व्यापक परिवर्तन आया है। अयोध्या में बड़े-बड़े हाइवे का निर्माण हो रहा है साथ ही यहां मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के नाम पर एक नए एयरपोर्ट का निर्माण प्रारम्भ हुआ है। अयोध्या एक वैश्विक पहचान के साथ आगे बढ़ रहा है। प्रयागराज कुम्भ की सराहना करते हुए सीएम योगी ने कहा कि भारत की आस्था का सम्मान कैसे होना चाहिए कुम्भ में आपने देखा होगा।योगी जी ने कहा कि मुंडेरवा चीनी मिल बंद हो गई थी। हमने मुंडेरवा में नई चीनी मिल लगा दी। एक दिन में 50 हजार क्विंटल गन्ने की पेराई होगी। वहां पर फाइन शुगर बनेगा साथ ही एथेनॉल, बिजली बनाने का कार्य भी शुरू होने वाला है। नौजवानों को नौकरी और किसानों को गन्ना मूल्य मिलेगा। जो चीनी मिल भुगतान नहीं करेगी उनके लिए जेल का दरवाजा खुला है। उन्होंने कहा कि सपा-बसपा विकास के लिए जहर है और मोदी जी आतंकवाद और देशद्रोहियों के लिए कहर हैं। सीएम योगी मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार जनसभा को संबोधित करने डुमरियागंज पहुंचे। उन्होंने कहा कि जब देश के प्रधानमंत्री स्वयं को चैकीदार कहते हैं तो थाने का चैकीदार भी गौरवान्वित महसूस करता है। सिद्धार्थनगर के लोगों को हमारी सरकार ने मेडिकल कॉलेज की सौगात दी है और उसका शिलान्यास भी किया जा चुका है। यह मेडिकल कॉलेज आसपास के जनपदों के साथ-साथ हमारे पड़ोसी मित्र राष्ट्र नेपाल की जनता की भी सेवा करेगा।    

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।