कानपुर - नाइटेड प्रब्लिक स्कूल में राजकीय स्तर के कैरम खेल का ट्रायल कराया गया - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Wednesday, 1 May 2019

कानपुर - नाइटेड प्रब्लिक स्कूल में राजकीय स्तर के कैरम खेल का ट्रायल कराया गया




ब्यूरो कानपुर रवि गुप्ता

 यूनाइटेड प्रब्लिक स्कूल प्रांगण में राजकीय स्तर के कैरम खिलाडियों के लिए कैरम खेल का ट्रायल कराया गया, जिसमें मुख्य अतिथि स्कूल के मुख्य सचिव आईएम रोहतगी मोजूद रहे। कैरम ट्रायल में यूनाईटेड पब्लिक सकूल के अलावा कैम्ब्रिज हाईस्कूल सिसिल लाइन्स, बाॅबसन पब्लिक स्कूल, वीरेन्द्र स्वरूप पब्लिक स्कूल, वीरेन्द्र स्वरूप एजूकेशन सेंटर, विशप वेस्टकाॅट, एक्मे पब्लिक स्कूल, कार्वर पब्लिक स्कूल, हडर्ड हाई स्कूल ने भी भाग लिया। यूनाइटेड स्कूल बैंड के द्वारा प्रतिभागी विधालयों के टीम की अगुवाई की गयी। प्रधानाचार्या प्रियंका पैट्रिक ने सभी का स्वागत किया। सभी विधालयों के प्रतिभागियों ने कैरम का राजकीय स्तर में चयन के लिए ट्रायल दिया तथा विजयी खिलाडियों को राजकीय स्तर के लिए चयनित किया गया।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।