ब्यूरो कानपुर रवि गुप्ता
सिविल लाइन स्थित यूनाईटेड पब्लिक स्कूल में वार्ता के दौरान
जानकारी देते हुए आईएम रोहतगी, अनिल सिंह, दिव्या दीक्षित तथा अनुशा सिंह
ने बताया कि उनकी संस्था यूनाईटेड इंस्टीटयूट आफ म्यूजिक एण्ड फाईन आर्टस
द्वारा उत्तर भारत के प्रसिद्ध शास्त्रीय नृत्य कत्थक की राष्ट्रीय
कार्यशालाका आयोजन 20 से 22 मई तक कर रही है सिजमें प्रसिद्ध पद्म विभूषण
पं0 बिरजू महाराज की शिष्याए सोमिका श्रीवास्तव, गुंजन सिंह पधार रही है।
बताया संस्था के प्रसिद्ध कत्थक नृर्तक गुरू डा0 अमित सिंह भी प्रशिक्षण
प्रदान करेंगें बनारस घराने से ताल्लुक रखने वाले तबला वादक समता प्रसाद
उर्फ गुदई महाराज के परम शिष्य राजेश श्रीवास्तव भी संगीत प्रदान करेगे।
तबला कलाकार निशांत सिंह के साथ सितार वादन गिरधारी पाठक, नगमें एवं लहरे
रश्मि सविता एवं राजकुमार सिंह होगे। कार्यशाला में विभिन्न विधालयों,
महाविधालयों, संगीत संस्थानो के छात्र छात्राओं को आमन्त्रित किया गया है।
तीन गु्रप में ए जूनियर, बी सीनियर तथा सी में शिक्षक ग्रुप को प्रशिक्षित
किया जायेगा तथा प्रशिक्षण पूर्ण होने पर सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र
दिया जायेगा।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।