रिपोर्ट - अमित गौर
जालौन के पुलिस अधीक्षक द्वारा लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2019 को
द्रष्टिगत लुटेरे/वारण्टी/वांछित अपराधी/अवैध शराब बिक्री के विरूद्ध चलाये
जा रहे अभियान के क्रम अपराधियों की गिरफ़्तारी का अभियान पूरे जिले में
चलाया जा रहा है जिस के चलते आज कालपी पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर दो
शातिर शराब तस्करो को मय माल गिरफ़्तार कर जेल भेज दिया। यह
दोनों काफी लम्बे समय से अवैध शराब का कारोबार कर रहे थे जो अन्य प्रान्त
की शराब को बेचने का काम करते थे लेकिन पुलिस इनलोगो को पकड़ने में असफल रही
वही आज रात्री में मुखबिर द्वारा कालपी पुलिस को सूचना मिली की दो व्यक्ति
ग्राम मगरौल की तरफ शराब लेकर जा रहे है सूचना मिलते ही कालपी कोतवाली
प्रभारी सुधाकर मिश्रा ने मै हमराहियों के साथ मगरौल रोड पहुंचे जहाँ पुलिस
को देख दोनों शराब तस्कर भागने लगे जिनको पुलिस ने दबोज लिया जिनके पास से
529 क्वाटर विदेशी शराब एक मोटरसाइकिल पैशन प्रो को अपने कब्जे में
लेलिया। वही जालौन के एस० पी० स्वामी प्रसाद ने पुलिस कार्यालय में खुलाशा
करते हुये बताया की कालपी पुलिस के द्वारा 529 क्वाटर शराब जो की मध्य
प्रदेश में बनायीं गयी है जो पकड़ा गया है और इन में से दो अभियुक्तों को भी
गिरफ़्तार किया गया है यह दोनों शराब को लाकर के छिपा दिये थे और पुलिस को
सूचना मिली की बहार से शराब आरही है लिसके पीछे कोतवाली कालपी की पुलिस को
लगाया गया था।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।