फर्रुखाबाद - 23 मई को होने वाली मतगणना के लिए जिला प्रशासन तैयारी में जुटा - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Tuesday, 21 May 2019

फर्रुखाबाद - 23 मई को होने वाली मतगणना के लिए जिला प्रशासन तैयारी में जुटा

रिपोर्ट - पुनीत मिश्रा 

लोकसभा चुनाव की 23 मई को होने वाली मतगणना के लिए जिला प्रशासन तैयारी में जुटा हुआ है। मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू हो जाएगी और सीटों का रुझान करीब साढ़े नौ बजे से आने लगेगा। वीवीपैट की पर्चियों और ईवीएम के वोटों के मिलान की भी पारदर्शी व्यवस्था का दावा किया जा रहा है।जिला निर्वाचन अधिकारी मोनिका रानी ने बताया कि मंडी समिति स्थल में 23 मई की सुबह 6 बजे सभी मतगणना पार्टियां पहुंच जाएंगी। सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो जाएगी। पोस्टल बैलेट और सर्विस पोस्टल बैलेट की गणना भी 8 बजे से शुरू हो जाएगी। हालांकि वीवीपैट की पर्चियों का मिलान ईवीएम की मतगणना के बाद किया जाएगा। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि सुबह साढ़े नौ बजे तक मतगणना के पहले राउंड का परिणाम आ जाएगा। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में पड़े वोटों की गिनती के लिए 14 टेबल लगेंगी। उम्मीदवार प्रत्येक टेबल के लिए एक एजेंट तैनात कर सकेंगे।



मतगणना पंडाल में टेबिलें लगाकर 76 टीमें गणना कराएंगी। एक टीम में 4 कार्मिक शामिल होंगे, जिसमें सुपरवाइजर, सहायक, माइक्रो आब्जर्वर व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी शामिल होगा। पोस्टल बैलट की गिनती के लिए 21 टीमें बनी हैं। इसके अलावा इलेक्ट्रानिकली ट्रांसमीटिड पोस्टल बैलट की गिनती के लिए 15 व सामान्य पोस्टल बैलट की गणना के लिए 6 टीमें बनाई गई हैं। जिलाधिकारी मोनिका रानी ने गणना कार्मिकों को निर्देश देते हुए कहा कि कोई भी कर्मचारी अपनी टेबिल छोड़कर दूसरी टेबिल पर नहीं जाएगा। सभी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी अपनी-अपनी टेबिल के सामने उपस्थित रहेंगे। आवश्यकता पड़ने पर तत्काल ईवीएम हटाने व दूसरी ईवीएम लाने की जिम्मेदारी रहेगी। सभी मतगणना टीम प्रभारी अपनी-अपनी गणना का परिणाम एआरओ टेबिल पर उपलब्ध कराएंगे। मतगणना एजेंट पेन व डायरी ही ले जा सकेंगे ।जिलाधिकारी  मोनिका रानी ने बताया कि वीवीपैट की पर्चियों के मिलान के लिए हर विधानसभा में टेबल नंबर एक पर की जाएगी। पर्चियों की गणना के लिए टेबल चारों तरफ से जालियों से कवर की जाएगी। उन्होंने बताया कि वीवीपैट की पर्चियों की गणना के लिए अलग से गणना पार्टियां बनाई रहेंगी। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में पांच-पांच वीवीपैट मशीनों का चयन लॉटरी पद्धति से किया जाएगा। गणना करके बाद परिणाम का मिलान ईवीएम से किया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।