रिपोर्ट - मोबीन मन्सुरी
यूपी के कन्नौज में ईवीएम सुरक्षा में लगे कैमरे बंद होने का आरोप लगाते हुए समाज वादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हंगामा करते हुए जिला प्रसाशन से यह शिकायत की कि नवीन मंडी समिति में बने स्ट्रांग रूम के अंदर सुरक्षा की निगरानी में लगे कैमरे में कुछ कैमरे 5 बजे के बाद बंद गए। जिसके बाद सपा कार्यकर्ताओं ने अपने शीर्ष नेतृत्व को जानकारी देते हुए वहां इकट्ठे हो गए और इस बात का विरोध जताते रहे। जिसकी सूचना पर \एसडीएम सदर सहित भरी पुलिस फ़ोर्स वहां पहुँच गया। और कैमरे बंद होने की बात को सिरे से नकार दिया।
मामले में सपा की तरफ से एवीएम रखवाली पर लगे सपा प्रतिनिधि पवन श्रीवास्तव ने बताया कि विवाद यह हुआ कि हम जब कंट्रोल रूम में पहुंचे थे तो शाम के 5:00 बजे से कंट्रोल रूम के जो भी मॉनिटर में जो ब्लिंक करते हैं कैमरे कितने भी मंडी समिति में ईवीएम के आसपास कैमरे लगे हुए हैं कंट्रोल रूम में जो कैमरे ब्लिंककरते हैं पांच बजे के बाद से नहीं चल रहे थे वह 5:00 बजे की टाइमिंग दिखा रहे थे हमने यह देखा इसकी जानकारी हमने अपने नेताओं को दी तो उसके बाद जो अभी कार्यवाही हुई है एसडीएम साहब आए दोनों ने जांच की तो उन्होंने संतुष्टि लेटर जबरदस्ती लिखा लिया की हां जो कैमरा चल रहा है वह सही चल रहा है हम समाजवादी पार्टी से सभासद भी हैं अब हम यह मांग करते हैं कि जो भी सरवर रूम है उसको कैमरे से सुचारू रूप से किया जाए हम इवीएम बदली जा सकती है कैमरा बंद कराने का बंद कराने का मेन मोटिव यह है धांधली की जा ईवीएम बदली जाए या कुछ ऐसा किया जाए जिससे हमारी पार्टी को नुकसान हो।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।