कानपुर - रमज़ान माह में मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में 24 घंटे बिजली आपूर्ति की जाए हयात ज़फर हाशमी - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Friday, 3 May 2019

कानपुर - रमज़ान माह में मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में 24 घंटे बिजली आपूर्ति की जाए हयात ज़फर हाशमी

 
 
 ब्यूरो कानपुर रवि गुप्ता
 
 एमएमए जौहर फैंस एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हयात ज़फर हाशमी के नेतृत्व में रमज़ान माह से पूर्व मुस्लिम बहुल्य क्षेत्रों में साफ सफाई, रोड लाईट, पैचवर्क, जल व्यवस्था, बिजली आपूर्ति दुरुस्त कराने की मांग को लेकर एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को उनके कार्यालय में ज्ञापन सौंपा और समस्त समस्याओं का निराकरण कराने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे राष्ट्रीय अध्यक्ष हयात ज़फर हाशमी ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री व ऊर्जा मंत्री के आदेशानुसार मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में रमज़ान माह में 24 घंटे बिजली आपूर्ति की जाए और जलापूर्ति भी 12 घंटे की जाए। हाशमी ने मांग की है कि मस्जिदों व इबादतगाहों के पास जमा सिल्ट, कूड़े के ढेर, सड़क पर पैचवर्क आदि भी तत्काल दुरुस्त कराया जाए। जिलाधिकारी ने समस्त समस्याओं का जल्द निराकरण कराने का आश्वासन दिया। हाशमी ने कहा कि जो भी फाल्ट हों उन्हें रमज़ान से पूर्व ही ठीक करा लिया जाए रमज़ान में केस्को अधिकारियों का कोई बहाना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हाफिज़ मोहम्मद फैसल जाफरी ने कहा कि रमजान माह में मुस्लिम क्षेत्रों में 2 बार सफाई कराई जाए। ज्ञापन देने वालों में राष्ट्रीय अध्यक्ष हयात ज़फर हाशमी,हाफिज मोहम्मद फैसल जाफरी, मौलाना हस्सान कादरी, मोहम्मद शारिक मंत्री, युसुफ मन्सूरी, हामिद खान, शहनावाज अन्सारी, रईस पहलवान, वसीम उल्लाह अज़हरी, राशिद अली, मोहम्मद रियान आदि थे।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।