ब्यूरो कानपुर रवि गुप्ता
अखिल भारतीय सर्व ब्राहमण महासभा के तत्वाधान में राष्ट्रीय
अध्यक्ष वीरेन्द्र दुबे की अध्यक्षता में कानपुर प्रेस क्लब में पत्रकार
वार्ता का आयोजन किया गया। पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय
अध्यक्ष विरेंद्र ने कहा कि परसराम जन्मोत्सव एवं भजन संध्या आयोजन 5 मई
दिन रविवार को 12 देवी प्रांगण जूही में किया जा रहा है।सर्व ब्राहमण
महासभा द्वारा विगत 19 वर्षों से भगवान परशुराम जन्मोत्सव सामूहिक विवाह
समारोह यज्ञो पवित समारोह मेधावी छात्र अभिनंदन समारोह विभिन्न क्षेत्रों
में ख्यातिलब्ध विशिष्ट महानुभावों का अभिनंदन समारोह आदि आयोजन संपन्न
किया जा रहा है। इस वर्ष परशुराम जन्म उत्सव के अवसर पर शिक्षा चिकित्सा
व्यापार उद्योग विधि पत्रकारिता क्षेत्र में अविस्मरणीय योगदान करने वाले
12 व्यक्तियों को सर्व ब्राहमण महासभा सम्मानित करेगी। छत्रपति शाहूजी
महाराज विश्वविद्यालय के प्रोफ़ेसर संजय स्वर्णकार अपने सहयोगी कलाकारों
द्वारा संगीत में भजन संध्या प्रस्तुत करेंगे। समारोह में दिवस एम सिवा
मिशन हरिद्वार के संत आचार्य शांतनु, सम कल्याण परिषद उत्तर प्रदेश शासन के
अध्यक्ष सुनील भराला, प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना के राष्ट्रीय
उपाध्यक्ष अनित कौशिक, महापौर कमला पांडेय गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहेंगे।
पत्रकार वार्ता में मुख्य रुप से उपस्थित वीरेन्द्र दुबे, अवधेश अवस्थी,
नरेंद्र दिवेदी, ओम नारायण त्रिपाठी, डॉ दिवाकर मिश्रा, वरुण मिश्रा, मंजू
त्रिपाठी, असीम बाजपेई आदि लोग मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।