न्यूज़ डेस्क तहकीकात लखनऊ
संयुक्त राष्ट्र द्वारा मसूद अजहर को अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी घोषित
करने को मोदी सरकार की बडी उपलब्धि बताते हुए उपमुख्यमंत्री डा दिनेश
शर्मा ने कहा कि आज 56 इंच का सीना पूरी दुनिया ने देख लिया है। उन्होंने
कहा कि मसूद अजहर की संस्कृति के पोषक व पैरोकारो के लिए यह दुखद समाचार
अवश्य होगा पर पीएम मोदी की पहल पर लिया गया यह निर्णय दुनिया भर में आतंक
से पीडित व शान्ति चाहने वालों के लिए सुखद एहसास की तरह है। उन्होंने कहा
कि चीन जैसी महाशक्ति को भी पाकिस्तान का साथ छोडकर इस मसले पर अपने वीटो
को वापस लेकर पीएम मोदी के सामने झुकना पडा है। उन्होंने कहा कि
प्रधानमंत्री के विदेशी दौरों व निर्णयों पर सवाल उठाने वालों को आज जवाब
मिल गया है। आज पूरी दुनिया में मोदी जी का डंका बज रहा है। बडे बडे
राष्ट्र उनकी बात को अहमियत देते हैं। आतंक की जडों पर यह एक करारा प्रहार
है। इसी लिए भारत को आज मोदी जी के निर्णायक और मजबूत नेतृत्व की जरूरत है।
यह निर्णय पड़ौसी आतंक की पनाहगार पाकिस्तान के लिए भी कडे संदेश से कम
नहीं हैं। आतंक के आका अब जान लें कि वे ज्यादा लम्बे समय तक छिप नहीं
पाएंगे। आतंक को नासूर बताते हुए उन्होंने कहा कि इससे निजात सिर्फ मोदी जी
ही दिला सकते हैं।
डा. शर्मा ने कहा कि पूर्व में सामाजिक, आर्थिक व औद्योगिक क्रान्ति हुई
हैं पर मोदी सरकार पहली बार देश में शौचालय, गैस चूल्हा और बिजली क्रान्ति
लेकर आई है। यह वह क्रान्तियां है जिनसे महिलाओं के सुरक्षा सम्मान और
स्वास्थ्य को सुनिश्चित किया है। यह योजनाए दलित, पिछडे व गरीब लोगों के
लिए वरदान साबित हुई हैं। कांग्रेस ने केवल गरीबी हटाने का नारा ही दिया
जबकि मोदी सरकार ने गरीबी को हटाने व गरीब को सम्मानजनक जीवन जीने के लिए
सुविधाएं उपलब्ध कराने का काम किया है। देश में पहली बार शौचालय क्रान्ति
हुई है जिसने महिलाओं के सम्मान व सुरक्षा को सुनिश्चित किया है। उन्होंने
कहा कि मोदी सरकार के आने के पूर्व तक मात्र 38 प्रतिशत लोगों को शौचालय की
सुविधा प्राप्त थी। मोदी सरकार ने इस क्षेत्र में वह क्रान्तिकारी कार्य
किया है जिससे आज साढ़े चार साल के बाद करीब 99 प्रतिशत लोगों को शौचालय की
सुविधा प्राप्त है। यह न केवल बडी उपलब्धि है बल्कि सामाजिक क्षेत्र में
बडा बदलाव भी है। दैनिक नित्य कर्म के लिए अंधेरा होने का इंतजार करने वाली
महिलाओं को अब अपमानजनक स्थिति का सामना नहीं करना पडता है। उनके सम्मान
की सुरक्षा सुनिश्चित हो सकी है। इसी प्रकार से बिजली क्रान्ति से गांवों
में 2 करोड़ 60 लाख घरों को रोशन किया गया हैं। ये लोग आजादी के 70 साल बाद
भी अंधेरे में रहने को मजबूर थे। इसी प्रकार से मोदी सरकार गैस चूल्हा
क्रान्ति भी लेकर आई है जिसने करोडों महिलाओं को चूल्हे के धुएं से निजात
दिला दी है। यह धुआं खाना पकाने वाली माताओं-बहनों को बीमार कर रहा था।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के कांग्रेस द्वारा भाजपा के वोट काटने
वाले बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस
का यूपी में कहीं पर भी अस्तित्व नहीं हैं। यह पार्टी यूपी में मात्र वोट
काटने की भूमिका तक सीमित हो चुकी है यह सत्य उनकी नेता ने भी स्वीकार कर
लिया है। कांग्रेस नेत्री को जान लेना चाहिए कि जिस प्रकार का स्नेह जनता
मोदी जी से करती है उसके बाद भाजपा के वोट को काटने का वे केवल ख्याली
पुलाव ही देख सकती है जो कभी हकीकत नहीं बदल सकता है, पर इस चुनाव के बाद
कांग्रेस जरूर जड़ से कटने जा रही है। उन्होंने कहा कि यूपी सरकार ने उद्योगों के विकास के लिए ठोस पहल की है।
आने वाले समय में यूपी रोजगार देने के लिए जाना जाएगा। साफ्टवेयर के
क्षेत्र में भी प्रदेश बंगलोर और हैदराबाद को चुनौती देने के लिए तैयार है।
मोबाइल फोन निर्माण के क्षेत्र में आज यूपी की हिस्सेदारी सबसे अधिक हैं।
आज देश का 65 प्रतिशत मोबाइल यूपी में बन रहा है। उन्होंने महागठबंधन पर
धर्म और जाति की राजनीति करने का भी आरोप लगाया और कहा कि बुआ और बबुआ की
जोडी को जनता चुनाव के आद अज्ञातवास में भेज देगी। डॉ दिनेश शर्मा ने आज
चारबाग लोको वर्कशॉप, राजाजीपुरम, इको गार्डन, महानगर, लखनऊ आदि में विशाल
जनसभाओं को सम्बोधित किया।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।