न्यूज़ डेस्क तहकीकात लखनऊ
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव एवं
राष्ट्रीय लोकदल के उपाध्यक्ष जयंत
चौधरी ने आज मिर्जापुर में सपा प्रत्याशी रामचरित्र निषाद और
रार्बट्सगंज से लोकसभा प्रत्याशी भाईलाल कोल के पक्ष में चुनावी
जनसभाएं कर गठबन्धन प्रत्याशियों को भारी मतों से जिताने और भाजपा को
शिकस्त देने की अपील की।अखिलेश यादव ने अपने संबोधन में
कहा कि 5 साल से दिल्ली की सरकार चल रही है लेकिन किसी के जीवन में बदलाव
नहीं आया है। केंद्र में 73 सांसद 325 विधायक और दर्जनों मंत्रियों और
प्रदेश में बाबा मुख्यमंत्री की सरकार होने के बाद भी जब भाजपा कुछ नहीं कर
पाई तो अब क्या करेगी? सात साल तक लोग परेशान रहे, इससे बड़ा धोखा नहीं हो
सकता है। भाजपा झूठ और नफरत पर चल रही है। ये झूठ और नफरत वाली सरकार को
उखाड़ कर जनता फेंक दें। श्री यादव ने कहा कि सन् 2014 में
जितने वादे प्रधानमंत्री जी ने किए थे लेकिन उनको अपने वादे ही याद नहीं।
स्वच्छ भारत के नाम पर वोट मांग रहे थे उनका यूपी से ही सफाया हो गया।
कालाधन लाने की बात कर हमारा पैसा जमा करा लिया और वह पैसा लेकर बिजनेसमैन
विदेश भाग गए। भाजपा ने किसानों,व्यापारियों को धोखा दिया। पिछड़ों, दलितो
के साथ साजिशें हुई। इसलिए इस चुनाव में चैकीदार के साथ ठोकीदार को भी
हटाने का मन मतदात बना लें।अखिलेश यादव ने कहा कि
शिक्षामित्रों को भी धोखा मिला। बाबा मुख्यमंत्री के ठोको भाषण के बाद यूपी
में कई लोगों की जाने चली गई। जितनी योजनाएं समाजवादी सरकार में बनी सब
रोक दी गई। भाजपा ने पुराने सिलेंडर बांट दिए। किसान भाइयों को खाद की बोरी
से 5 किलो खाद चोरी कर ली। नौजवानों को नौकरी दी नहीं, पकौड़े बनाने की
नसीहत दे दी। डीजल-पेट्रोल सब मंहगा कर दिया। देश सबसे ज्यादा असुरक्षित
भाजपा सरकार में हुआ है। अखिलेश यादव ने कहा कि
नोटबंदी सबसे खराब फैसला था। आंकड़े बता रहे है हमारी अर्थव्यवस्था निगेटिव
हो गई है अब सालों लगेगें इसको ठीक होने में यह किसी ने पाप किया है तो वह
भाजपा ने किया है। पहले भारत सरकार पर कर्ज 48 लाख करोड़ था अब 70 लाख करोड़
से ज्यादा है। भ्रष्टाचार बढ़ा है।
उन्होने कहा हम आबादी के आधार पर आरक्षण
की व्यवस्था करेगें। शिक्षामित्रों को समायोजित करेगें। गरीब महिलाओं की
पेंशन 5 सौ की जगह 3 हजार मासिक करेगें।श्री यादव ने कहा
भाजपा का भाषण शौचालय से शुरू और शौचालय पर खत्म होता है। कितना झूठ बोलते
है, भाजपा ने कहीं भी बिजली बनाने का काम नही किया। मिर्जापुर में सोलर
प्लांट का उदघाटन करने के लिए फ्रांस के राष्ट्रपति को लाये थे इसे
समाजवादी सरकार ने बनाया था। वाराणसी से सोनभद्र को जोड़ने वाला हाईवे
समाजवादी सरकार ने बनाया था। इंजिनियरिंग कांलेज, ट्रामा सेन्टर-डायलेसी
सेंटर दिया लेकिन चल नहीं पा रहा है समाजवादियों की सरकार बनेगी तो चंदौली,
मिर्जापुर में मेडिकल कालेज बनेगा। आज देश में कमी है नर्सो की तो हम
पैरामेडिकल कांलेज बनाने की व्यवस्था करेगें। एमबीबीएस की सीटों को दोगुनी
करने का काम समाजवादी सरकार में किया था। लोहिया आवास के तहत 3 लाख से
ज्यादा पैसा दे रहे थे लेकिन भाजपा वाले 1 लाख दे रहे है। हम मकान बनाने के
लिए आगे 4 लााख रूपए से ज्यादा देगे। राष्ट्रीय लोकदल
के उपाध्यक्ष श्री जयंत चौधरी ने अपने भाषण में कहा कि चैधरी चरण सिंह
किसानों की लड़ाई लड़ने वाले नेता थे। उन्होने किसानों और कमेरा वर्ग को
संगठित किया था। हम उनके सपने को पूरा करने के लिए संकल्पित है। हमारे आपस
में बंट जाने के कारण राष्ट्र विरोधी, किसान विरोधी तत्व सत्ता में आ गए
थे, उन्हें हटाने के लिए ही गठबन्धन बना है। जयंत चौधरी ने कहा कि अब चुनाव में मुददे गायब हो गए हैं। राजनीति में
गिरावट आ गई है। गरीब, नौजवान परेशान है। किसान खेत की रखवाली करते हुए
चैकीदार बन गया है। भाजपा ने क्रय केन्द्र खोले जाने, गन्ना किसानों को 14
दिन में बकाया भुगतान करने और आलू खरीद के वादे किए थे। वादे सभी खोखले
साबित हुए। भाजपा ने नौजवानो की नौकरियों छीन ली। अब इस सरकार को बिना देर
किए सत्ता से बाहर करने का काम करना होगा।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।