ब्यूरो कानपुर रवि गुप्ता
समाज कल्याण सेवा समिति के तत्वाधान में सचिव धनीराम पैंथर
अध्यक्षता में विवाह परिचय सम्मेलन का आयोजन किया गया। जानकारी देते हुए
धनीराम पैंथर ने बताया कि 9 जून दिन रविवार को मोतीझील लॉन मेंसामूहिक
विवाह समारोह का आयोजन किया जाएगा जिसके लिए वर वधू विवाह परिचय सम्मेलन
का आयोजन किया गया जिसमें सात जोड़ो ने रजिस्ट्रेशन कराया।जिसमें अब तक
की 81 जोड़ो का रजिस्ट्रेशन हो चुका है और संस्था का लक्ष्य 100 जोड़ो का
है। जिसमें आज सात जोड़ों को कपड़ों का वितरण किया गया जिसमें दूल्हा
दुल्हन को शादी का जोड़ा भेंट किया गया। धनीराम पैंथर ने कहा कि विवाह
परिचय सम्मेलन में लगभग 15 से 20 हजार लोगों की भीड़ होने की आशंका है।जिस
प्रकार से अमीरों की शादियों में भीड़ होती है। उसी प्रकार गरीब की बेटी की
शादी में भीड़ होगी। मुख्य रुप से उपस्थित धनीराम पैंथर, एमआर जायसवार,
भारत भूषण, वंदना बौद्ध, मनीषा पैंथर, रमेश यादव, राहुल, बृजेश, महावीर,
विजय सागर आदि लोग मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।