कानपुर - महिलाओं ने किया शरबत वितरण - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Monday, 27 May 2019

कानपुर - महिलाओं ने किया शरबत वितरण



ब्यूरो कानपुर रवि गुप्ता 

 ज्योति महिला समिति के तत्वाधान चेयरमैन प्रीति अवस्थी अध्यक्षता में शनिदेव मंदिर कबाडी मार्केट के निकट शरबत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जानकारी देते हुए सचिव शिवा चौहान ने बताया कि इस भीषण गर्मी से राहत दिलाने के लिए ज्योति महिला समिति द्वारा शरबत वितरण किया गया। इस भीषण गर्मी में घर से निकलने पर सूर्य देव की गर्मी का एहसास होता है। दोपहर होते ही सड़कों पर सन्नाटा सा हो जाता है। घर से निकलते ही गर्मी के कारण गला सूखने लगता है। प्रयास लगने लगती हैं। इसीलिए आम जनता को राहत देने के लिए शरबत का वितरण शनिदेव मंदिर कबाडी मार्केट के निकट किया गया। जिसमें मंदिर के भक्तों, क्षेत्रीय जनता, राहगीरों, व्यापारियों को शरबत का वितरण किया गया। मुख्य रुप से उपस्थित प्रीति अवस्थी, कविता वालिया, शिवा चौहान, रेखा श्रीवास्तव, लक्ष्मी शुक्ला, एकता मिश्रा, नीरजा, नमिता, सरिता, सीमा सिंहा आदि लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।