कानपुर - कैसे मिलेगा 96 छात्राओं को कक्षा में प्रवेश - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Tuesday, 21 May 2019

कानपुर - कैसे मिलेगा 96 छात्राओं को कक्षा में प्रवेश

ब्यूरो कानपुर रवि गुप्ता 

 12 यू0पी0 बोर्ड परीक्षा के परिणामों में मार्कशाट पर एक विषय के नम्बर की जगह केवल डब्लू लिखकर आने से 96वें छात्राओं का भविष्य अधर में लटक गया है। कालेज द्वारा छात्राओं को सही जवाब नही दिया जा रहा है तो वहीं महाविधालयों मेें प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ हो चुकी है। अब परेशान छात्राये तथा उनके अभिभावक इधर-उधर भटक रहे है यदि समय पहते छात्राओं की समस्या का समाधान नही हो सका तो उनकी एक वर्ष की मेहनत, पैसा और सयम के साथ भविष्य भी संकट में पड सकता है। अपने समस्या को बताने तथा ज्ञापन देने के लिए सभी छात्राये सोमवार को जिलाधिकारी के सम्मुख पहुंची और अपनी परेशानी बतायी।छात्राओं ने बताया बेकनगंज स्थित आयशा सिददीकी इण्टर काॅलेज में इण्टर वाणिज्य वर्ग की कुल 103 छात्राओं ने यूपी बोर्ड प्रयागराज से परीक्षा दी थी, जिसमें 96 छात्राओं ने सभी विषयों में पूर्णतया सीसीटीवी करमें में परीक्षा दी लेकिन जब माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज का परिणाम घोषित हुआ तो इन सभी छात्राओं के बैकिंग विषय के कोई अंक अंकित नही मिले और अंकपत्र में डब्लू अंकित होने से परिणाम अपूर्ण रहा। 


वहीं महाविधालयों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गयी है, कालेज की प्रचार्या छात्राओं को अभिभावकों को संतोषजनक उत्तर नही दे रही ना हि कोई कारण स्पष्ट कर रहे है, लगातार अभिभावकों को भ्रमित कर रहे है। जब प्रवेश के लिए छात्राये महाविधालय पहुंची तो उन्हे अपमानित कर बाहर जाने को कहा गया। अब इण्टर कालेज की प्रचार्या फोन पर बात नही कर रही, सामने नही आ रही है, छात्राओं को अपना शैक्षिक पतन नजर आ रहा है। छात्राओं ने बताया कि इस बारे में डीएसबो को भी अवगत कराया जा चुका है और उन्होने तत्काल प्रचार्या को माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज जाकर वहां डीआईओएक से वार्ता करने का आदेश दिया लेकिन काॅलेज की प्रचार्या ने आदेशो का पालन नही किया। छात्राओं के भविष्य पर काॅलज की कार्यप्रणाली लापरवाहीपूर्ण है ऐेस में मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी 96 छात्राओं तथा उनके अभिभावकों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर तत्कला उचित कार्यवाही का निवेदन किया साथ ही शिक्षामंत्री, राज्यपाल तथा मुख्यमंत्री को भी पत्र पेषित किया।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।