ब्यूरो कानपुर रवि गुप्ता
महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हर प्रकाश अग्निहोत्री के नेतृतव में
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के शहादत दिवस के अवसर पर राजीव वाटिका
मोतीझील पर आतंकवाद के विरोध में धरना देकर आतंकवाद का पुतला फूंका गया। इस
दौरान राजीव गांधी केा पुष्पाजंलि अर्पित करते हुए नगर अध्यक्ष हर प्रकाश
अग्निहोत्री ने कहा कांग्रेस पार्टी देश पर अपनी जान निछावर कर देने वाले
बलिदानी महापुरूषों की पार्टी है, महात्मा गांधी से लेकर इन्दिरा गांधी व
राजीव गांधी तक महापुरूषों ने अपने प्राणों की आहुति दी। उन्होने कहा राजीव
गांधी की शहादत को भुलाया नही जा सकता है। पूर्व महापौर अनिल शर्मा ने कहा
हम कांग्रेसजन राजीव गाधी से प्रेरणा लेकर आतंकवाद के खिलाफ हमेशा लडते
रहेंगे। इस दौरान आतंकवाद के प्रतीक पुतले को लेकर सडक पर मार्च करने के
साथ उसे आग के हवाले कर दिया गया। इस अवसर पर शंकर दत्त मिश्रा, संजीव
दरियावादी, मदन मोहन शुक्ला, ममता तिवारी, शबनम आदिल, सरिता सेंगर, पुनीत
राज, अतिस सिंह कुश्वाहा, प्रदीप मिश्र, विनय राज चंदेल, अरूण अहिरवार,
केके तिवारी, संजय शाह, त्रिलोकी त्रिवेदी, विजय बाबा आदि मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।