ब्यूरो कानपुर रवि गुप्ता
मंडी परिषद द्वारा संचालित मुख्यमंत्री खेत खलिहान अग्नि कांड
दुर्घटना सहायता योजना के अन्तर्गत पीड़ित किसानों को सहायता राशि दिए जाने
का प्रवधान है जिसके अन्तर्गत एक हैक्टेयर अर्थात 2.5 एकड़ तक
क्षतिग्रस्त होने वाले कृषक को अधिकतम 30 हजार वास्तविक आकलन क्षति जो भी
हो एक हैक्टेयर से 2 हैक्टेयर अर्थात 2.5 एकड़ से 5 एकड़ तक क्षतिग्रस्त
कृषकों को 40 हजार 2 हैक्टेयर या 5 एकड़ से अधिक क्षतिग्रस्त होने की दशा
में 50 हजार की क्षतिग्रस्त सहायता राशि दिए जाने का प्रावधान है जिसके
क्रम में उदयपुर ब्लॉक बिधनू में हुए अग्नि कांड में 41 कृषकों की फसल जल
कर राख हो गई थी इन 41 कृष कों को जिलाधिकारी विजय विश्वास पन्त ने अपने
कैम्प कार्यालय में पीड़ित कृषक हरी किशोर जी को 40 हजार राम किशोर को 30
हजार, श्री सूरज पाल को 30 हजार संजीव कुमार को 15 हजार रजनीश कुमार को
15 हजार रामकुमार को 15 हजार मुन्ना लाल को 15 हजार छोटे लाल को 15
हजार रुपये की सहायता राशि मुख्यमंत्री खेत खलिहान अग्नि काण्ड दुर्घटना
योजना के तरत कुल 41 कृषकों को कुल 10 लाख 27 हजार 500 रुपये की सहायता
राशि का वितरण किया गया। इस अवसर पर मंडी सचिव संजय प्रजाति भी उपस्थित थे।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।