ब्यूरो कानपुर रवि गुप्ता
वस्त्र धारण के विभिन्न तरीकों को फैशन शो के माध्यम से पेश किया
गया। कार्यक्रम का आयोजन पहल स्कूल आॅफ डिजाइन द्वारा किया गया। इस दौरान
कार्यक्रम की शुरूआत मुख्य अतिथि मनीष पटेल ने दीप प्रज्जवल के साथ किया।
उन्होने उपस्थित छात्र छात्राओं को वस्त्र धारण के विभिन्न तरीको से परिचित
कराया तथा साधारण वस्त्रों को फैशन के अनुरूप बनाये जाने के टिप्स दिये।
शो के दौरान संस्थान की निदेशिका छवि सिंह ने बताया कि कानपुर के 18 स्कूलो
में क्रिएटिव एप्टिटयूड टेस्ट कराया गया था, जिनके टाॅप दस विजेताओं को भी
पुरस्कृत किया गया है। इस कार्यक्रम का उददेश्य छात्र-छात्राओं में छिपी
प्रतिभाको निखारना है तथा चयनित छात्रो को आगे बढने के उत्प्रेरित करना है।
वहीं मुख्य अतिथि मनीष जोएल्युमिनाई एवचं डोम्स एकेडमी से शिक्षा ग्रहण की
है कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम से न सिर्फ प्रतिभाओं का सम्मान होता है
बल्कि विधार्थियों को कुछ नया सीखने को मिलता है। उन्होने कहा कि घर पर ही
अपने पुराने कपडो से हम फैशन में शामिल कर सकते है। जो कपडे बेकारसमझे
जाते है वह बडे ही काम आ सकते है। उन्होने कहा देश में बहुत पहले बिना सिले
कपडे पहने जाते है जो खास प्रकार से ओढे जाते थे और वह आकर्षक लगते थे आज
भी वही परम्परा निभाई जा रही है। उन्होने बडे कपडो से सुन्दर ड्रेस तैयार
की तथा छात्राओं को पहनाई वह भी बिना सिली हुयी। इस दौरान तुरंत बनायी गयी
पोशाको को पहन कर छात्राओं ने फैशन शो भी किया जो सभी को अच्छा लगा। छवि
सिंह ने बताया 2018-19 के छात्र-छात्राओं को विदाई दी तथा कहा डिजाइनिंग का
क्षेत्र अब काफी बढ चुका है जिसमें फैशन, फुटवियर, आईआईटी के सीड परीक्षा
द्वारा अपनी रूचि के अनुसार करियर चुना जा सकता है। उन्होने उत्तीर्ण हुए
सभी छात्र-छात्राओं को बधाई दी।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।