ब्यूरो कानपुर रवि गुप्ता
स्थानीय होटल में प्रेसवार्ता ब्लैक डायमण्ड प्रोडक्शन एवं सकर
वेलफेयर सोसायटी के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित की गयी, जिसमें डायरेक्टर
जीतू सिंह व नूरी शौकत ने बताया कि 4 मई को मलिका-ए-हिन्दुतान में भाग लेने
वाले प्रतिभागियों का आडिशन किया जायेगा तथा यचनित प्रतिभागी सेमी फाइनल व
फाइनल में भाग ले सकेंगे। बताया गया कि पाश्चात् संगीत की धुनों पर
कार्यक्रम आयोजित होते आ रहे है लेकिन यह कार्यक्रम भारतीय संस्कृति पर
आधारित धुनों पर आयोजित होगा, इस लिए इसका टाइटिल मलिका ए-हिन्दुस्तान रखा
गया है। निर्णायक मण्डल में बडी हस्तिंयां मौजूद रहेगी तथा विजेता को
बालीवुड व सीरियल के साथ एलबम में भी काम करने का मौका दिया जायेगा। वार्ता
में कृति त्रिपाठी, मोहित शुक्ला, अमित शर्मा,नेहा शर्मा, मेराज आलम,
दानिश खान, अखलाक अहमद खान, शिनावर आदि मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।