ब्यूरो कानपुर रवि गुप्ता
सीबीएसई की बारहवीं का रिजल्ट गुरुवार को घोषित होते ही स्कूलो में खुशी
की लहर दौड़ने लगी जहां डीपीएस आजाद नगर की बारहवीं की छात्रा यश्मिता
शुक्ला ने 99 प्रतिशत के साथ सिटी टॉप किया यश्मिता इस सफलता का श्रेय अपने
मां को देना चाहती है बताया कि मां ज्योति शुक्ला मेरी बैकबोन बनकर शुरआत
से ही हमेशा सहयोग करती रही और गुरुजन का भी योगदान रहा यश्मिता
अर्थशास्त्र विषय पर आगे गीता गोपीनाथ को आदर्श मानते हुए आगे बढ़ना चाहती
है यश्मिता सोशल मीडिया से पिछले 4 वर्षों से दूर है और हमेशा से ही
अर्थशास्त्र और गणित की प्रिय विषय है तो वही जेके पदमपत सिंघानिया स्कूल
के बारहवीं के छात्र-छात्राएं अपनी सफलता पा कर खुशी से झूम उठे और
उन्होंने इस सफलता का श्रेय गुरुजन और माता पिता को दिया स्कूल की टॉपर
सुहानी अग्रवाल के 98.8 प्रतिशत नम्बर आये है वही कामर्स से दूसरे स्थान पर
98.4 प्रतिशत नम्बर्स के साथ छात्रा सौम्या सलूजा है.

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।