उन्नाव - रिस्तो का कत्ल - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Tuesday, 21 May 2019

उन्नाव - रिस्तो का कत्ल



रिपोर्ट - उमेश शुक्ला

 एक बार फिर प्रेम प्रसंग के चलते सनकी मच गई  पति ने पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। पत्नी की गला दबाकर हत्या करने के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा वही भाई की तहरीर पर पुलिस ने  मुकदमा दर्ज कर लिया है। उन्नाव जिले के पुरवा कोतवाली क्षेत्र के भदनांग गांव में रहने वाले शिवाकांत अवस्थी ने अपनी पत्नी सन्नो की गला दबाकर हत्या कर दी। घर मे उस समय उसके बच्चे भी मौजूद थे। हत्या के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। बहन की मौत की सूचना पर भाई ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।