कानपुर देहात - भाजपा विधायक की सह पर कोटेदार की दबंगई - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Tuesday, 21 May 2019

कानपुर देहात - भाजपा विधायक की सह पर कोटेदार की दबंगई

जिला संवादाता - अरविन्द शर्मा

 दबंग कोटेदार की दबंगई का मामला सामने आया है। जहां ग्रामीणों ने कोटेदार पर आरोप लगाया है कि घर घर जाकर अपनी दबंगई के बल पर ई-पोस मशीन मे अगूंठा लगवा लेता और राशन भी नहीं देता है। इससे पहले भी ग्रामीणों की शिकायत पर सरकारी राशन की दुकान को अधिकारियों द्वारा सील कर दिया गया था। लेकिन दबंग कोटेदार की नेताओं से अच्छी सांठगांठ के चलते सरकारी राशन की दुकान फिर से बहाल हो जाती है। इसके बाद मई महीने में जब ग्रामीणों ने कोटेदार से राशन मांगा तो देने से मना दिया। कोटेदार ने अपनी दबंगई के बल पर घर घर जाकर जबरन अगूंठे लगवा लिया और बोला ग्रामीणों से कि तुम्हें जो करना हो करो ग्रामीणों ने दबंग कोटेदार के खिलाफ उच्चाधिकारियों से कार्यवाही करने के लिए गुहार लगाई।दरअसल पूरा मामला जनपद कानपुर देहात के सिकंदरा तहसील के ग्राम पंचायत लौवा गांव का है। जिसके अंतर्गत आने वाले ग्राम लौवा का पुरवा, जौरवा, केवट का पुरवा, बंजारा डेरा जहां की कोटेदार मिथलेश कुमारी हैं राशन डीलर का पुत्र शैलेंद्र पाल सरकारी दुकान चलाता है।


 राशन डीलर पर ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि फरवरी महीने मे राशन वितरण नहीं किया था। इसके बाद जब ग्रामीणों ने मई महीने का राशन मांगा तो देने से मना कर दिया। और घर घर जाकर ई-पोस मशीन मे जबरन अगूंठा लगवा लिया।वहीं  ग्रामीणों ने कोटेदार पर दूसरा आरोप लगाया कि कार्ड़ की राशि दस रुपए होती है जबकि दबंग कोटेदार ने ग्रामीणों से 100-100 रुपए ले लिए है। वहीं ग्राम प्रधान बादशाह सिंह गौर ने बताया कि मीडिया द्वारा हमे भी जानकारी मिली है अगर कोटेदार ग्रामीणों का हक छीन रहा है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी।वहीं जब इस संबंध मे सप्लाई इस्पेक्टर सत्येंद्र यादव से बात की तो उन्होंने बताया कि इससे पहले भी कोटेदार की शिकायत हो चुकी थी और कोटा सील किया गया था। लेकिन नेताओं से दबाव बनवा कर फिर से चालू करवा दिया। वहीं उन्होंने बताया कि दबंग कोटेदार ने कई बार हमको भी धमकी दे चुका है तुमको तहसील मे रहने नहीं दूंगा। इस पूरे मामले की जानकारी डीएसओ अंशिका दीक्षित व सिकंदरा उपजिलाधिकारी को दे चुका हूं।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।