गोण्डा-कांग्रेस,अपना दल और जन अधिकार पार्टी की संयुक्त प्रत्याशी कृष्णा पटेल - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Friday, 3 May 2019

गोण्डा-कांग्रेस,अपना दल और जन अधिकार पार्टी की संयुक्त प्रत्याशी कृष्णा पटेल


रिपोर्ट -राकेश सिंह 

03 मई 2019। आज गोण्डा स्थित जिगर मेमोरियल इण्टर कालेज में लोकसभा क्षेत्र गोण्डा से कांग्रेस, अपना दल और जन अधिकार पार्टी की संयुक्त प्रत्याशी कृष्णा पटेल के समर्थन में हार्दिक पटेल और नदीम जावेद अध्यक्ष अखिल भारतीय अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ कांग्रेस ने चुनावी जनसभा में शिरकत की। 

हार्दिक पटेल ने कृष्णा पटेल जी के पक्ष में आगामी 06 मई 2019 को हाथ के पंजे का बटन दबाकर वोट करने की अपील की और चुनावी जनसभा में किसानों, नौजवानों और युवाओं से आह्वान करते हुए कहा कि आप लोग देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने के लिए इस बार केंद्र में कांग्रेस की सरकार लाएं। उन्होंने कहा कि आपका एक-एक वोट सिर्फ कमेरों की राजमाता कृष्णा पटेल को नहीं बल्कि सरदार वल्लभ भाई पटेल, पंडित नेहरू, महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के पार्टी कांग्रेस को मिलने वाला है। भाजपा का एक ही मुद्दा है कि हिंदुस्तान को किसी तरह गुमराह किया जाए। जो यह उनका ख्वाब पूरा नहीं होगा। 



इस दौरान अध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ नदीम जावेद कांग्रेस ने कहा कि क्या हम सच्चर कमेटी की रिपोर्ट भूल गए, जिसमें कहा गया है कि मुसलमानों की हालत दलितों से भी खराब है। उन्होंने तर्क दिया कि मुल्क की तरक्की किसी एक तबके की तरक्की से नहीं हो सकती। अगर मुल्क को सुपरपावर बनाना है और दुनिया के विकसित देशों के साथ खड़ा करना है तो फिर देश के कमजोर तबके की बात करनी होगी। हमें मुसलमानों के मुद्दे उठाने होंगे। कांग्रेस हमेशा कमजोरों की पार्टी रही है।

गोण्डा से कांग्रेस प्रत्याशी कृष्णा पटेल जी ने चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमारे देश का मुद्दा नौजवान, किसान, रोजगार और अर्थव्यवस्था है, लेकिन इस मुद्दे पर बीजेपी क्यों कभी कोई बात नहीं करती? बीजेपी की सरकार ने पिछले पांच सालों में आखिर क्या किया, जिसके आधार पर वह वोट मांग रही है। यशःकायी डा0 सोनेलाल पटेल ने जिस पूर्ण व्यवस्था परिवर्तन की बात करते थे उसमें से एक वोटर पेंशन था जो कांग्रेस के घोषणा पत्र में प्रत्येक वर्ष 72000 रूपये देने का वादा किया है उसे सरकार बनते ही लागू कर दिया जायेगा। रेल बजट की तरह किसानों के हित में कृषि बजट पेश किया जायेगा।


प्रत्याशी कृष्णा पटेल के सर्मथन में चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए पल्लवी पटेल ने कहा कि जीएसटी और नोटबंदी के नाम पर वोट मांगने से मोदी सरकार क्यों शर्मा रही है। यह इस बात को दर्शाता कि भाजपा ने अपनी भूल को स्वीकार लिया है। जवानों के नाम पर राजनीति करने वाली भाजपा सरकार के खिलाफ एक जवान लड़ रहा है क्यों? क्योंकि यह जवान जिन परिवारों से आते है वो हमारे आपके जैसे गरीब किसान के परिवार से आते हैं। सच्चा राष्ट्रवाद यही है कि हम गांव की शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था इतनी सुदृढ़ कर दें कि देश की सरहद पर खड़े उस जवान को फिक्र न हो कि उसके परिवार की दवाई और पढ़ाई कैसे होती होगी। एक-एक वोट से ही भाजपा सरकार के अत्याचारों का बदला लेना है। कांग्रेस की सरकार ने देश को सींचा है। 

आजादी के बाद से आरक्षण को लेकर तरह-तरह के आन्दोलन लड़ाइया संघर्ष किये गये जो आज भी सतत जारी है लेकिन इसी दौरान बड़े ही सुनियोजित षड़यंत्र के तहत रोजगार के अवसरों को निजी क्षेत्रों के हाथों में बेच दिया गया तो आरक्षण का औचित्य अपने आप समाप्त हो जायेगा इसलिए सवाल आरक्षण का नहीं बल्कि सवाल काम का है, रोजगार का है, सवाल गरीबी का है, सवाल आय का है और सवाल आमदनी का है।



इस दौरान लोकसभा प्रभारी नसीम खान, प्रो0 गंगाराम यादव, आनन्द हीरा राम पटेल, आर0बी0 सिंह, अशोक पटेल, डा0 सी0एल0 पटेल, विजय कृष्ण पाण्डेय, जगत नारायण मौर्य, अनन्त राम पटेल आदि लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।