सोनाक्षी सिन्हा का रोड शो शुरु, पूनम सिन्हा के लिए जुटा रहीं समर्थन, डिंपल यादव भी साथ में - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Friday, 3 May 2019

सोनाक्षी सिन्हा का रोड शो शुरु, पूनम सिन्हा के लिए जुटा रहीं समर्थन, डिंपल यादव भी साथ में

न्यूज़ डेस्क तहकीकात लखनऊ 

सोनाक्षी सिन्हा का रोड शो शुरू हो गया। सोनाक्षी अपनी मां व सपा-बसपा गठबंधन प्रत्याशी पूनम सिन्हा के लिए इस रोड शो से समर्थन जुटाने का प्रयास कर रही हैं। बस में सोनाक्षी सिन्हा के साथ मां पूनम सिन्हा व डिंपल यादव भी शामिल हैं।बताया जा रहा था कि रोड शो के दौरान शत्रुघ्न सिन्हा और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव भी  मौजूद रहेंगे। लंबे समय से बीजेपी से जुड़े रहे शत्रुघ्न सिन्हा हाल ही में कांग्रेस से जुड़े। उन्हें पटना साहिब से टिकट मिला हैं। बता दें, ये पहली बार है जब बतौर अभिनेत्री सोनाक्षी कोई राजनीतिक रोड शो करने जा रही हैं।

 
शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा सपा-बसपा गठबंधन की उम्मीदवार हैं। पूनम पहली बार कोई चुनाव लड़ रही हैं। मूलरूप से मुंबई निवासी 68 वर्षीय पूनम स्नातक हैं। पूनम के हलफनामे के मुताबिक, उनके पास करीब 194 करोड़ की चल और अचल संपत्ति है।इन जगहों से गुजरेगा सोनाक्षी का रोड शोदोपहर तीन बजे रोड शो हजरतगंज चौराहे से मेफेयर सिनेमा से होते हुए नावेल्टी सिनेमा, लालबाग, कैसरबाग चौराहा, कैसरबाग बस अड्डा, महिला कॉलेज, मौलवीगंज, रकाबगंज चौराहा, नक्खास चौराहा, अकबरी गेट से चरक चौराहा, चौक चौराहा से कोनेश्वर चौराहा होते हुए चौक घंटाघर पर समाप्त होगी 

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।