ब्यूरो कानपुर रवि गुप्ता
औद्योगिक नगरी कानपुर के एक मात्र बचे चमडा उद्योग पर भी अब संकट
के बादल मंडराने लगे है।कुम्भ के बाद अब गंगा प्रदूषण के नाम पर एनजीटी की
आड़ में केस्को विभाग ने 253 टेनरियों की बन्दी का फरमान जारी किया है।इस
फरमान से टेनरी संचालकों की नींद उड़ गई है।गुरुवार की सुबह से ही टेनरी
संचालकों ने केस्को टीम के पहुचते ही अपनी अपनी टेनरियों से बाहर निकल आये
और मजदूरों के साथ कानपुर लखनऊ हाइवे जाम कर दिया ।हाइवे जाम की सूचना पर
कई थानो का पुलिस बल मौके पर पहुच कर हंगामा कर रहे लोगो को समझाने का
प्रयास किया।इस दौरान हंगामा कर रहे लोगो ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी
करते हुए दिखाई दिया।वही जाम की वजह से कई किलोमीटर का हाइवे पर भीषण जाम
लग गया ।जिससे राहगीरों घण्टो जाम में फंसे रहे।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।