ब्यूरो कानपुर रवि गुप्ता
शहर व आसपास के क्षेत्रों में चोरी का सिलसिला थमने का नाम नही ले रहा
है। एक और वारदात में थाना महाराजपुर क्षेत्र की शेखपुरा चैकी के अंतर्गत
शातिर चोरो ने गुरूवार की भोर प्रहर एक घर को अपना निशाना बनाया और नकदी
तथा जेवर सहित लाखों का माल पार कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस
ने चोरी की घटना की जांच शुरू की। जानकारी के अनुसार थाना महाराजपुर
क्षेत्र के शेखपुरा चैकी के अंतर्गत मोतीपुरवा गांव में गुरूवार की भोर
प्रहरण एक घर को शातिर चोरो ने अपना निशाना बताया और नकदी सहित जेवरात पार
कर दिया। गृह स्वामी गिरीश चंद्र यादव ने बताया कि वह दूध का काम करते है
और बुधवार की रात लगभग 12 बजे वह सभी खाना खाकर सो गये थे। गुरूवार की भोर
प्रहर में लगभग साढे तीन बजे जब आंधी आयी तो उनकी नींद खुली। बताया कि ज
बवह कमरे में गए तो उनके होश उड गये। कमरे में रखे बक्सो तथा अटैचियों के
ताले टूटे हुए थे और सारा सामान बिखरापडा था। घर वालोंने बताया कि बुधवार
को ही बीसी का डेढ लाख रूपया उन्हे मिला था और वह घर पर ही रखा था। इसके
साथ ही अन्य नकदी तथा जेवर भी घर पर थे जिन पर चोरो ने हाथ साफ कर दिय।
घटना की सूचना पहले 100 नंबर पुलिस को फिर शेखपुर चैकी इंचार्ज को दी गयी।
मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गयी।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।