ब्यूरो कानपुर रवि गुप्ता
भ्रष्टाचार व भ्रष्टाचारियो के समूल नाश के लिए भ्रष्ट
तंत्र विनाशक मंदिर इन्द्रा नगर में भ्रष्ट तंत्र विनाशक मंच के तत्वावधान
में प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। जिसमें शनि देव भगवान से
भ्रष्टाचारियो के समूल नाश के लिए पूजा अर्चना की गयी। मंच के
अंतरर्राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि भ्रष्टाचार देश ही नहीं
बल्कि पूरे विश्व में बढ़ता जा रहा है। भारत में अन्य देशों से अधिक
भ्रष्टाचार है। राजनेता, अधिकारी, कर्मचारी सभी भ्रष्टाचार में डूबे हैं।
न्यायपालिका जिसके उपर कानून के पालन की जिम्मेदारी है।वहां भी जज के सामने
उनके कर्मचारी भ्रष्टाचार कर रहे हैं। उन्हें कोई रोकने वाला नहीं है।
भ्रष्ट नेता,आई ए एस,आई पी एस,पी पी एस,पी सी एस व अन्य भ्रष्टाचारियो के
समूल नाश करने के लिए पूजा अर्चना की गयी।शनि भगवान से प्रार्थना की गई कि
भ्रष्टाचार से हमारे देश को मुक्त कराए। मंच के संस्थापक आर टी आई
कार्यकर्ता रौवी शर्मा ने कहा कि भ्रष्टाचार के समूल नाश करने के लिए
भ्रष्ट तंत्र विनाशक शनि मंदिर का निर्माण किया गया है। हमें आशा है कि शनि
देव महराज भ्रष्टाचारियो पर अपनी कुदृष्टि रखेंगे। आज प्रार्थना सभा में
वीरेन्द्र कुमार,रौबी शर्मा, अरविन्द सिंह, अल्पना कुमारी, अशोक कुमार,
बंगाली शर्मा, दिनेश यादव, दिलिप कुमार आदि शामिल थे।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।