ब्यूरो कानपुर रवि गुप्ता
चकेरी पुलिस ने क्षेत्र में बाइकों की चोरी करने वाले गैंग
के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपी
वाहनों को चुराने के बाद उन्हें सस्ते दामों में आस पास के क्षेत्रों में
बेच देते थे। पुलिस ने चोरी की चार बाइक भी बरामद की हैं।मामले की जानकारी
देते हुए सीओ कैंट रवि कुमार सिंह ने बताया कि रामादेवी चौराहे पर पुरानी
दूध मंडी के पास पुलिस ने सूचना के आधार पर दो बाइक से आते हुए तीन युवकों
को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने अपने नाम हरदोई निवासी शामीन, जाजमऊ
निवासी इरशाद और प्रियांशू श्रीवास्तव बताया। गैंग का लीडर फूलबाग निवासी
रजत कटियार है जो कि भाग निकला। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ की तो
उन्होंने बताया कि वे लोग क्षेत्र में वाहन चुराकर आस पास के क्षेत्रों में
बेच देते हैं। पुलिस ने आरोपियों के पाश से चोरी की चार बाइक भी बरामद की
है। साथ ही एक टी नुमा चाबी भी बरामद की है। सीओ कैंट ने बताया कि फरार
आरोपी रजत की तलाश की जा रही है।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।