रिपोर्ट-विपिन कुमार गौतम
यू.पी के सुल्तानपुर जिले में भाजपा प्रत्याशी मेनका गांधी के लिए जनसभा करने पहुंचे अमित शाह ने एक तरफ राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा वहीं महागठबंधन पर भी तंज कसा, उन्होंने वहां मौजूद लोगों का अभिवादन किया और बोले कि मैं 300 से ज्यादा लोकसभा में प्रचार कर चुका हूं जहां पर भाषा बदलती है लोग बदलते हैं लेकिन जो नहीं बदलता वह है मोदी का नारा, उन्होंने यह भी कहा कि यह से भाजपा प्रत्याशी मेनका गांधी को भारी बहुमत से जिताना होगा आपको क्योंकि मोदी की वजह से देश सुरक्षित है, मनमोहन सरकार पर हमला करते हुए कहा कि उनकी सरकार में पाकिस्तान से आतंकवादी घुसे थे और सैनिकों का सिर काट कर ले जाते थे लेकिन यह चुप रहते थे, पुलवामा हमले पर की गई सर्जिकल स्ट्राइक पर भी कहा कि मोदी ने 56 इंच का सीना दिखाया है उन्होंने कहा सर्जिकल स्ट्राइक के बाद राहुल गांधी मुलायम और अखिलेश के कार्यालय पर मातम छा गया, उन्होंने राहुल गांधी और मुलायम और अखिलेश पर तंज कसते हुए का वो लोग ममेरे और चचेरे तो नहीं लगते उमर अब्दुल्लाह के नया प्रधानमंत्री बनाने के मामले में और यह सारे लोग मिलकर कश्मीर को भारत से अलग करना चाहते हैं, उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार रहे या न रहे लेकिन जब तक शरीर में जान है कोई भी अलग नहीं कर सकता है
उन्होंने धारा 370 पर कहा कि अगर मेरी सरकार बनी तो हम उसे हटा देंगे, उन्होंने उत्तर प्रदेश के विकास को लेकर मायावती और अखिलेश पर तंज कसा कहा वह 5 साल का हिसाब मांगते हैं उन्होंने 25 साल में क्या किया इसका जवाब दें, उन्होंने योगी सरकार की बड़ाई करते हुए यह भी कहा कि पहले पुलिस गुंडों से डरती थी लेकिन योगी सरकार में गुंडों को उल्टा लगाने का काम किया गया है उन्होंने यह भी कहा कि योगी सरकार ने गुंडे गले में बोर्ड टांग कर घूमते रहते हैं कहते है जेल भेज दो लेकिन इनकाउंटर मत करो, अमित शाह का दौरा कई मायनों में भी था क्योंकि आज ही कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी रोड शो के जरिए अपना शक्ति प्रदर्शन करेंगी
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।